Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    2027 में जयंत करेंगे मुख्यमंत्री का तिलक- त्रिलोक त्यागी:मेरठ में राष्ट्रीय लोकदल के सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने लिया संगठन को बढ़ाने का संकल्प

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ के गढ़ रोड स्थित राजहंस होटल में शुक्रवार को राष्ट्रीय लोकदल का कार्यकर्ता सम्मेलन और सदस्यता अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने प्रदेश को चार प्रदेशों में बांटने और मेरठ हाई कोर्ट बेंच के संघर्ष की बात की। इसके साथ-साथ उन्होंने यह भी कहा कि रालोद इस समय इस प्रकार की रणनीति पर काम कर रही है और खुद को इतना मजबूत कर चुकी है कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में जिसे राष्ट्रीय लोकदल का समर्थन होगा वही पार्टी सरकार बनाएगी। जयंत चौधरी करेंगे मुख्यमंत्री का तिलक त्रिलोक त्यागी ने कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में हम मजबूत थे और पूर्वी उत्तर प्रदेश में हम लगातार मेहनत करके खुद को मजबूत कर रहे हैं। राष्ट्रीय लोकदल का वर्चस्व पूर्वी इलाकों में भी अब बढ़ गया है आगामी 2027 के चुनाव तक राष्ट्रीय लोकदल का परिवार इतना मजबूत हो जाएगा की रालोद सुप्रीम जयंत चौधरी के बिना प्रदेश में सरकार बनाने की स्थिति में कोई पार्टी नहीं बचेगी और जिसका तिलक जैन चौधरी करेंगे वहीं उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनेगा। त्यागी ने कहा कि पश्चिमी, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड को अलग राज्य बनाने का प्रस्ताव है। उन्होंने मेरठ में हाईकोर्ट बेंच स्थापित करने की भी जोरदार मांग की। कहा कि हाईकोर्ट के लिए 700 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। इससे लोगों का समय और पैसा दोनों बर्बाद होता है। कई छोटे प्रदेशों में तीन-तीन बेंच हैं। रालोद का संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और भारी संख्या में युवा जुड़ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अब इसके लिए प्रदर्शन की जरूरत नहीं, बल्कि आपसी बातचीत से काम होगा। 150 लोगों ने ली सदस्यता सम्मेलन के दौरान राष्ट्रवादी लगभग 150 प्रमुख लोगों ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की। इनमें नीरज त्यागी, शुभम त्यागी और कपिल त्यागी जैसे नाम शामिल थे। पार्टी ने सभी नए सदस्यों का हार्दिक स्वागत किया। उन्हें संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया। नए सदस्यों ने चौधरी चरण सिंह के विचारों और जयंत चौधरी के नेतृत्व पर विश्वास जताया। पार्टी के उद्देश्य और रणनीति त्रिलोक त्यागी ने बताया कि रालोद का मूल उद्देश्य किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों की आवाज को मजबूत करना है। उन्होंने पार्टी के बढ़ते जनाधार पर जोर दिया। जनता रालोद की नीतियों और नेतृत्व पर पूरा भरोसा जता रही है। सम्मेलन में संगठन की नीतियों और आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा हुई। जिला एवं मंडल स्तर पर समितियों के विस्तार तथा युवाओं की अधिक भागीदारी पर विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज ने की व संचालन कमलजीत एवं जूही त्यागी ने किया। पूर्व जिला अध्यक्ष मतलूब गौड़, उत्तर प्रदेश एससी/एसटी आयोग सदस्य नरेंद्र खजूरी, राष्ट्रीय महासचिव (महिला) रिचा सिंह, आरूषि सिरोही, रणवीर दहिया, पूर्व विधायक विनोद हरित, खेल प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरपाल चौधरी, एससी/एसटी प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष संगीता दोहरे, खेल प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर, युवा अध्यक्ष अभिमन्यु ललसाना, सहकारिता प्रकोष्ठ अध्यक्ष अभिषेक चौधरी, चौधरी सत्येन्द्र सिंह तोमर, नीरपाल सिंह, संजय पनवाड़ी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में MBA छात्र को हॉस्टल में घुसकर पीटा:शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी, FIR
    Next Article
    ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी 2 बाइकें, 3 की मौत:3 घायल, लखीमपुर में निघासन–सिंगाही स्टेट हाईवे पर हादसा, एक बाइक पर सवार थे 4

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment