Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा के वरदान मेडिकल एजेंसी का लाइसेंस निरस्त:गवर्नमेंट सप्लाई वाली दवाएं बेची जा रही थीं, नकली दवाएं बेचने का भी शक

    14 hours ago

    1

    0

    आगरा में सरकारी दवाओं की अवैध बिक्री के मामले में फव्वारा स्थित वरदान मेडिकल एजेंसी का लाइसेंस निरस्त कर दिया। औषधि विभाग की छापेमारी के दौरान एजेंसी से कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) अस्पताल की दवाएं बरामद हुईं। इन पर ‘गवर्नमेंट सप्लाई’ अंकित था। दवाओं के रैपर से ‘गवर्नमेंट सप्लाई’ को केमिकल की मदद से हटाकर इन्हें बाजार में बेचा जाता था। इसके अलावा बिल न दिखाने पर करीब 8 लाख रुपए की 23 प्रकार की दवाएं भी सीज की गई थीं। सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि 18 दिसंबर, 2025 को मुख्यालय से मिली सूचना के आधार पर दो जिलों की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की थी। जांच में मेडिकल एजेंसी से 13 डिब्बों में सरकारी आपूर्ति की एंटीबायोटिक दवाएं मिली थीं। जांच के दौरान मेडिकल स्टोर संचालक अंकुर अग्रवाल ने दवाएं मध्यप्रदेश से आने की बात कही। नकली दवाएं बेचे जाने के शक में खून बढ़ाने वाले इंजेक्शन के दो नमूने भी लिए गए थे। उसकी जांच रिपोर्ट अभी नई आई है। नकली दवा की पुष्टि होने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। औषधि विभाग के अनुसार बरामद दवाएं ग्वालियर के ईएसआईसी अस्पताल की हैं। दवाओं के बैच नंबर और अन्य विवरण मध्यप्रदेश औषधि विभाग को भेजे गए हैं। छापेमारी के दौरान टीम को कई दवाओं के बिल भी नहीं मिले। इसमें मधुमेह, उच्च रक्तचाप, पेट रोग और एंटीबायोटिक समेत अन्य दवाएं शामिल थीं। तीन दिन चली जांच के बाद विभाग ने सभी संदिग्ध दवाओं को सीज किया गया था। इससे पहले साल 2021 में भी कमला नगर क्षेत्र में अंतरराज्यीय दवा गिरोह पकड़ा गया था। वहां भी मध्यप्रदेश की सरकारी दवाओं की अवैध बिक्री का मामला सामने आया था। इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BHU में 10 हजार छात्रों का ‘स्पंदन’:कल मालिनी अवस्थी के गीतों से होगा आगाज,25 को समीर अंजान करेंगे समापन
    Next Article
    हाईस्कूल का पेपर देने जा रहे छात्र की मौत:खड़ी पिकअप से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दोस्त की हालत गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment