Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आयल-गैस जमाखोरी रोकने को टीमें गठित:बहराइच जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने सतत् निगरानी के निर्देश दिए

    4 hours ago

    1

    0

    बहराइच में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने डीजल, पेट्रोल और एलपीजी गैस सिलेंडरों की जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए विभिन्न स्तरों पर निगरानी टीमें गठित की हैं। इन टीमों का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को नियमानुसार ईंधन और गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करना है। जिलाधिकारी ने सभी गठित टीमों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्हें डीजल-पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर कड़ी नजर रखते हुए जमाखोरी और अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने को कहा गया है। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि यदि किसी एजेंसी या पंप संचालक द्वारा मनमानी या अनियमितता पाई जाती है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। नगर क्षेत्र के लिए गठित टीम में नगर मजिस्ट्रेट, जिला पूर्ति अधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक नगर, संबंधित क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान, ऑयल कंपनी तथा एलपीजी कंपनी के विक्रय अधिकारी शामिल किए गए हैं। तहसील सदर क्षेत्र के लिए उप जिलाधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी तथा पूर्ति निरीक्षक चित्तौरा, रिसिया, हुजूरपुर और तेजवापुर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार तहसील पयागपुर के लिए उप जिलाधिकारी, संबंधित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी और पूर्ति निरीक्षक पयागपुर, विशेश्वरगंज व हुजूरपुर को नियुक्त किया गया है। इन टीमों में संबंधित क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान, ऑयल कंपनी और एलपीजी कंपनी के विक्रय अधिकारी भी शामिल रहेंगे। तहसील कैसरगंज क्षेत्र के लिए भी इसी प्रकार की टीम का गठन किया गया है, जिसमें उप जिलाधिकारी, संबंधित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक कैसरगंज, जरवल, फखरपुर व हुजूरपुर, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष कैसरगंज, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान, ऑयल कंपनी और एलपीजी कंपनी के विक्रय अधिकारी शामिल किए गए हैं। तहसील महसी के लिए उप जिलाधिकारी, संबंधित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक महसी, तेजवापुर व शिवपुर, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष महसी, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान, ऑयल कंपनी तथा एलपीजी कंपनी के विक्रय अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार तहसील नानपारा के लिए उप जिलाधिकारी, संबंधित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक नवाबगंज, शिवपुर, बलहा व रिसिया, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष नानपारा, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान, ऑयल कंपनी तथा एलपीजी कंपनी के विक्रय अधिकारी को निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं तहसील मोतीपुर क्षेत्र के लिए उप जिलाधिकारी, संबंधित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक मिहींपुरवा व बलहा, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष मोतीपुर, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान, ऑयल कंपनी तथा एलपीजी कंपनी के विक्रय अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि ईंधन और गैस की उपलब्धता में किसी प्रकार की बाधा या जमाखोरी की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में होटल, कैटर्स और फास्ट फूड कारोबार पर असर:गैस एजेंसियों पर फूटा गुस्सा, लखनऊ में गैस की किल्लत से घरों में नहीं जला चूल्हा, शादियां टलीं
    Next Article
    संतकबीरनगर में 32 लाभार्थियों को टूल किट वितरित:जिला पंचायत अध्यक्ष ने बांटे निशुल्क इलेक्ट्रिक चाक और दोना मशीनें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment