Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकरनगर में नलकूप पर सो रहे वृद्ध की हत्या:खून से लथपथ शव मिला, शरीर पर चोट के निशान, मामले की जांच शुरू

    9 hours ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर में हंसवर थाना क्षेत्र में एक 80 वर्षीय वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। उनका खून से लथपथ शव गांव के बाहर स्थित नलकूप पर मिला, जहां वे अक्सर सोते थे। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान लगड़ी पृथ्वीपुर गांव निवासी बहाउ पुत्र विदेशी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, बहाउ बुधवार रात घर से खाना खाने के बाद गांव से लगभग 200 मीटर दूर अपने नलकूप पर सोने गए थे, जैसा कि वह नियमित रूप से करते थे। गुरुवार सुबह जब बहाउ काफी देर तक घर नहीं लौटे, तो परिजन उन्हें देखने नलकूप पर पहुंचे। वहां उन्होंने बहाउ का शव बिस्तर पर खून से लथपथ पाया। उनके सिर और गले पर गंभीर चोटों के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका और पुख्ता हो गई। घटना की सूचना मिलते ही हंसवर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी टांडा शुभम कुमार और फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। हंसवर थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत होता है। उन्होंने कहाकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में खीरी के छात्र-शिक्षक सम्मानित:बालिका शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला पुरस्कार
    Next Article
    ब्रेजा-स्कॉर्पियो की भिड़ंत में 2 युवकों की मौत:दो अन्य गंभीर घायल, बारात में जाने के लिए घर से निकले थे, मौके पर तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment