Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अभिनेता अजय देवगन ने कल्याण ज्वेलर्स शोरूम का किया उद्घाटन:आगरा में जाम में फंसे, फैंस के बीच सेल्फी लेने की मची होड़

    11 hours ago

    1

    0

    बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन शुक्रवार शाम आगरा पहुंचे। यहां पर उन्होंने शाह मार्केट स्थित कल्याण ज्वेलर्स के शोरूम का उद्घाटन किया। अजय देवगन के पहुंचते ही फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। उनकी एक झलक पाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। फैंस ने मोबाइल फोन में उनकी तस्वीरें और वीडियो कैद किए। अजय देवगन ने ब्लैक शर्ट और ब्लैक चश्मे में स्टाइलिश एंट्री की। उनकी एंट्री फिल्म सिंघम के गाने पर हुई, जिसे देखकर मौजूद फैंस और ज्यादा उत्साहित हो गए। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। करीब तीन मिनट तक जाम में फंस गए अजय देवगन। यहां पर अजय देवगन करीब 30 मिनट तक रुके। इसके बाद मुंबई के लिए रवाना हो गए, लेकिन जाते समय फैंस उनकी गाड़ी के पीछे दौड़ पड़े। एमजी रोड पर लोगों की भीड़ इकट्ठा होने से जाम लग गया। करीब तीन मिनट तक अजय देवगन जाम में फंसे रहे। हालात संभालने और जाम खुलवाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी तथा फैंस को हटाकर रास्ता साफ कराया गया। देखिए 3 तस्वीरें… अजय देवगन ने फैंस को दिया रिप्लाई आगरा पहुंचने पर अजय देवगन ने सभी का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा- मैं बहुत दिनों के बाद आगरा आया हूं। इसी बीच एक फैन ने कहा कि अब आते रहिएगा। इस पर अजय देवगन ने जवाब दिया, आने की पूरी कोशिश करूंगा, आता रहूंगा। कल्याण ज्वेलर्स के उद्घाटन पर अजय देवगन ने कंपनी के सभी लोगों को धन्यवाद दिया। इस दौरान उन्होंने कहा- अब कल्याण ज्वेलर्स के 450 से अधिक स्टोर खुल चुके हैं। मुझे कल्याण ज्वेलर्स पर भरोसा है। जाम में फंसे अजय देवगन अजय देवगन के मुंबई जाते समय फैंस उनकी गाड़ी के पीछे दौड़ पड़े। इससे एमजी रोड पर फैंस की भीड़ इकट्ठा हो गई और जाम लग गया। करीब 3 मिनट तक अजय देवगन जाम में फंसे रहे। हालात संभालने और जाम खुलवाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी तथा फैंस को हटाकर रास्ता साफ कराया गया। अजय देवगन बोले- कल्याण ज्वेलर्स के अब तक 450 स्टोर खुल चुके अजय देवगन ने कल्याण ज्वेलर्स के उद्घाटन पर कहा कि वे लंबे समय से कंपनी के साथ जुड़े हुए हैं। पहले इसके करीब डेढ़ सौ स्टोर थे, जो अब बढ़कर लगभग 450 हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म द लीजेंड ऑफ भगत सिंह की शूटिंग के बाद वे लंबे समय बाद आगरा पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि वे आगरा आते रहेंगे। इस दौरान मंच से कहा गया कि आज मोहब्बत के शहर में “दिलजले” आए हैं, जिस पर अजय देवगन मुस्कुरा पड़े। उन्होंने यह भी बताया कि कल उनकी मां का जन्मदिन था, इसलिए वे घर पर ही रहे और परिवार के साथ जन्मदिन मनाया। यूपी का 10वां शोरूम खुला कल्याण ज्वेलर्स ने उत्तर प्रदेश में अपना 10वां शोरूम खुला है। इसका उद्घाटन कंपनी के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस नए शोरूम में ग्राहकों को आकर्षक डिजाइन की ज्वैलरी मिलेगी। कल्याण ज्वेलर्स के कार्यकारी निदेशक रमेश कल्याणरमन ने कहा कि वे अपने ग्राहकों को सर्वोत्तम अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए कई लुभावने ऑफर भी पेश किए हैं, जिनमें सोने की शुद्धता की गारंटी, आजीवन मुफ्त मेंटेनेंस, उत्पाद की विस्तृत जानकारी और पारदर्शी एक्सचेंज व बाय-बैक नीति शामिल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में 2738 परीक्षार्थियों ने छोड़ी बोर्ड परीक्षा:कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच संपन्न हुईं दोनों पालियों की परीक्षाएं
    Next Article
    ग्रेटर नोएडा रेस्टोरेंट में सिलेंडर लीक, चार झुलसे:कर्मचारियों ने बिल्डिंग के फायर सिस्टम से आग पर पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment