Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अफेयर के शक में पिता-पत्नी को मार डाला:बुलंदशहर में पिस्टल से मारी गोली; एक साल पहले शादी, 10 दिन पहले बाप बना था

    12 hours ago

    1

    0

    यूपी के बुलंदशहर में रविवार को झोलाछाप डॉक्टर ने पिता और पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने लाइसेंसी पिस्टल से पिता की कनपटी पर गोली मारी, जबकि पत्नी के सीने और पेट में फायर किया। SSP दिनेश कुमार सिंह ने बताया- आरोपी को शक था कि उसके पिता के उसकी पत्नी से अवैध संबंध थे। इसी बात को लेकर पहले भी कई बार कहासुनी हो चुकी थी। घटना जिला मुख्यालय से लगभग 22 किलोमीटर दूर खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र की है। वारदात का पता उस वक्त चला, जब गोलियों की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस बुलाई। पुलिस घर के अंदर पहुंची तो ससुर और बहू फर्श पर खून से लथपथ मिले। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। SP देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया- हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से उसे ट्रेस कर घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर से गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी मोबिन (26) की एक साल पहले शादी हुई थी। 10 दिन पहले ही उसके बेटे का जन्म हुआ था। तस्वीरें देखिए… जानिए पूरा मामला… कलंदरगढ़ी गांव के रियाजुद्दीन (55), पत्नी किश्वर (48), बेटे मोबिन (26) और बहू सना (22) के साथ दो मंजिला मकान में रहते थे। रियाजुद्दीन गांव में प्रॉपर्टी डीलिंग और वेल्डिंग का काम करते थे। बेटा मोबिन झोलाछाप डॉक्टर है। सुदेशपुर इलाके में क्लीनिक चलाता है। पड़ोसियों के अनुसार, घर में आए दिन झगड़ा होता रहता था। रविवार सुबह से ही घर से लड़ाई-झगड़े की आवाजें आ रही थीं। इसके बाद मोबिन घर से निकल गया। दोपहर करीब 1 बजे मोबिन दोबारा घर पहुंचा। कुछ ही देर बाद पड़ोसियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाजें सुनीं। पड़ोसियों ने अनहोनी के अंदेशा में पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जब घर में दाखिल हुई तो देखा पिता रियाजुद्दीन और पत्नी सना फर्श पर खून से लथपथ पड़े थे। पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने रियाजुद्दीन को मृत घोषित कर दिया। कुछ ही देर में सना ने भी दम तोड़ दिया। ---------------------------- ये खबर भी पढ़िए… ‘कॉकरोच’ मैन बोला- यमुना मां को बचाना है, मथुरा में नदी साफ नहीं हुई तो जान दे दूंगा; मुझे धमकी दी जा रही ‘अपनी मां के खोने के बाद यमुनाजी ही मेरी मां हैं। उनकी दुर्दशा से बहुत दुखी हूं। मेरी मां कई सालों से बीमार हैं। मां यमुना को इन पार्टियों ने मुद्दा बना दिया है। यमुना में जहर घोला जा रहा। मेरा यह कॉकरोच रूप मां यमुना को इन गंदे नालों से मुक्ति दिलाएगा।’ यह कहना है दीपक शर्मा का, जो मथुरा में कॉकरोच बनकर नाचते हुए अफसरों के सामने पहुंचे थे। चर्चा में आने के बाद 23 मई को जब दैनिक भास्कर की टीम इनके पास पहुंची, तो नाले में प्रदर्शन कर रहे थे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में सरयू में डूबने से भाई-बहन की मौत:गोताखोरों ने रेस्क्यू कर मौसी को बचाया, छुट्‌टी में ननिहाल घूमने आए थे
    Next Article
    होर्मुज स्ट्रीट किस देश की सीमा से गुजरता है:UPSC प्रीलिम्स परीक्षा; यूपी के 9 जिलों में एग्जाम; फेस स्कैन के बाद एंट्री

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment