Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश की शंकराचार्य से बंद कमरे में मुलाकात:एक घंटे बाद बाहर निकलकर बोले- नकली संतों का अंत होगा

    6 hours ago

    1

    0

    सपा मुखिया अखिलेश यादव ने गुरुवार को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात की। करीब एक घंटे तक बंद कमरे में चली मुलाकात के बाद अखिलेश ने कहा- शंकराचार्य से मिलकर आ रहा हूं। उनके आशीर्वाद से अब नकली संतों का अंत होगा। अब वे लोग भी बेनकाब होंगे जो धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह करते हैं। सबका सच सामने आएगा। सपा मुखिया अपने आवास से करीब 12.30 बजे अविमुक्तेश्वरानंद से मिलने के लिए निकले और कृष्णा नगर क्षेत्र में प्रवास कर रहे शंकराचार्य के पास पहुंचे। उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी भी थे। अखिलेश ने दरवाजे पर मिले सभी संतों से हाथ जोड़कर प्रणाम किया। उनसे आशीर्वाद लिया। मुलाकात के बाद शंकराचार्य ने भी मीडिया से बात की। उन्होंने कहा- अखिलेश दर्शन करने के लिए आए थे। उनके साथ सत्संग की बातें हुईं। मुलायम सिंह यादव के समय की बातें भी हुईं। हमारी बात अकेले में हुई। हमने उनको अपनी यात्रा के बारे में बताया। अभी तक हमारे पास सरकार का कोई प्रतिनिधि नहीं आया और कहते हैं कि हिंदुओं की पार्टी भाजपा। जब हम हिंदू की बात करते हैं तो वही नहीं आते हैं, बाकी सब आते हैं। बता दें कि शंकराचार्य ने बुधवार को लखनऊ से गोरक्षा अभियान का शंखनाद किया था। काशी से 7 मार्च को निकलने के बाद जौनपुर, सुल्तानपुर, सीतापुर होते हुए 10 मार्च को लखनऊ पहुंचे थे। यहां शंकराचार्य की सभा को प्रशासन से 26 शर्तों के साथ अनुमति दी थी। अखिलेश ने इसे लेकर सरकार पर निशाना साधा था। 2 तस्वीरें देखिए- पहले पढ़िए अखिलेश ने शंकराचार्य से मिलने के बाद क्या-क्या कहा… 'नया काम शुरू करने से पहले संत-महात्माओं का आशीर्वाद जरूरी' अखिलेश ने कहा- आज मैं शंकराचार्य से मिलने और उनका आशीर्वाद लेने आया था। हमारे यहां परंपरा रही है कि जब भी कोई नया काम शुरू किया जाता है तो सबसे पहले संत-महात्माओं का आशीर्वाद लिया जाता है। मैं भी इसी भावना से उनके पास आया। संतों का आशीर्वाद हमेशा समाज और देश के लिए शुभ होता है और इससे सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। 'सपा हमेशा से गो-संरक्षण के पक्ष में' उन्होंने कहा- सपा हमेशा से गो-संरक्षण के पक्ष में रही है। हमने अपने कार्यकाल में गायों की देखभाल और उनसे जुड़े उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए थे। गाय के दूध का पहला प्लांट समाजवादी सरकार के समय कन्नौज में स्थापित किया गया था। भविष्य में भी गाय की सेवा के लिए जो कुछ कर सकते हैं, वह करेंगे। 'लोग चूल्हे और लकड़ी पर खाना बनाने को मजबूर' उन्होंने कहा- आज देश में लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश हो रही है। BJP की नीतियों और कामकाज से लोकतांत्रिक संस्थाओं पर दबाव बढ़ रहा है। यह स्थिति लोकतंत्र के लिए अच्छी नहीं है। केंद्र और राज्य सरकार के गलत फैसलों का असर आम लोगों के जीवन पर साफ दिखाई दे रहा है। गैस सिलेंडर की उपलब्धता और कीमतों की वजह से लोग फिर से पुराने समय की तरह चूल्हे और लकड़ी पर खाना बनाने को मजबूर हो रहे हैं। 'दोनों डिप्टी CM पर कसा तंज' अखिलेश ने कहा- इस प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से सरकार ही नहीं चल रही है। RSS की जो बैठक हुई है हाल ही में, सुनने में आया है कि कहा गया हैदोनों डिप्टी सीएम को डपट के बाहर निकालिए। हो सकता है जनता के बीच में जाएं तो जीते ही ना। अब जानिए शंकराचार्य ने क्या-क्या कहा… 'ब्रजेश पाठक के लिए कहा- प्रतीक के बहाने राजनीति करते हैं' डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के बटुकों के सम्मान करने के सवाल पर शंकराचार्य ने कहा- हो सकता है कि उन्होंने घर पर ही प्रतीक रूप में, मानसिक रूप से स्वागत कर लिया हो। हमारे सामने तो नहीं आए। किसी ने उनकी तरफ से आकर कहा होता कि हम आपका सम्मान करते हैं तो हम मान लेते कि उन्होंने ही सम्मान किया। उन्होंने कहा- असली सांप निकले तो लोग लाठी से मार डालते हैं। फिर नाग पंचमी आती है तो उसी सांप की फोटो की पूजा करते हैं। प्रतीकों की पूजा करना सरल है, जो प्रत्यक्ष है, उसकी पूजा कठिन है। जिन बटुकों को उनकी पुलिस ने लाठी मारी, उनसे तो उन्होंने संवाद किया ही नहीं। बाकी कितने ही बटुक बुलाकर उनके ऊपर फूल बरसा लो, वह सब प्रतीक ही रहेगा। प्रतीक के बहाने राजनीति करते हैं, असल में इनकी राजनीति दिखाई नहीं देती। 'गो-युद्ध में गाय को कष्ट देने वाले को मारूंगा' अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा- इस गो-युद्ध में गाय को कष्ट देने वाले वृत्रासुर को मारूंगा। वृत्रासुर कौन है? जो कसाईखाना खोलकर बैठा है, जो गायों को वहां तक लेकर जाता है, जो गायों को वहां तक जाने में सहयोग करता है, जो यह सब होते हुए भी देख रहा है, जिसके राज्य में यह सब हो रहा है, वह वृत्रासुर है। ‘संन्यासी तो केवल कपड़ा है, मन संन्यासी नहीं है’ गो-रक्षा के लिए कानून पर अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा- कानून तो कागजों पर बनता है। उसे धरती पर उतारने के लिए कुछ करना पड़ता है। इस प्रदेश की जिम्मेदारी जिस पर है, प्रदेश में जो कुछ भी हो रहा है, सारी जिम्मेदारी उसी की है। प्रदेश का मुखिया संन्यासी नहीं है। संन्यासी तो केवल कपड़ा है, मन संन्यासी नहीं है। मन न रंगाए, रंगाए जोगी कपड़ा। कपड़ा रंगा लिया, मन रंगा लिया होता तो प्रदेश में सबसे पहला काम गोमाता के लिए होता। गोमाता यहां सुख से रहती। यूपी भी सुखी होता। शंकराचार्य को लेकर जारी विवाद का ताजा मामला विस्तार से पढ़िए- प्रयागराज माघ मेले में 18 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन शंकराचार्य और प्रशासन के बीच विवाद हुआ था। इसके 8 दिन बाद 24 जनवरी को जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष महाराज ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। माघ मेला-2026 और महाकुंभ-2025 के दौरान बच्चों से यौन शोषण के आरोप लगाए थे। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए 8 फरवरी को स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में याचिका दाखिल की गई। 13 फरवरी को 2 बच्चों को कोर्ट में पेश किया। 21 फरवरी को उनके बयान दर्ज हुए। कोर्ट के आदेश पर उसी दिन झूंसी थाने में FIR दर्ज की गई। FIR में शंकराचार्य, उनके शिष्य मुकुंदानंद और 2-3 अज्ञात आरोपी बनाए गए। 24 फरवरी को शंकराचार्य ने प्रयागराज एडिशनल कमिश्नर अजय पाल शर्मा पर साजिश रचने का आरोप लगाया। साथ ही इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की। 27 फरवरी को हाईकोर्ट ने सुनवाई की तारीख 9 मार्च तय की। तब तक गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। शंकराचार्य विवाद में एक-दूसरे पर हमलावर रहे हैं योगी-अखिलेश ------------------------ ये खबर भी पढ़िए- भीड़ कम होने पर शंकराचार्य बोले-यह शराब की दुकान नहीं:मुझे सपा समर्थक कहते हैं, मेरे कार्यक्रम में सबसे ज्यादा भाजपाई हैं शंकराचार्य ने लखनऊ में गो-प्रतिष्ठा जनजागरण अभियान का शंखनाद किया। इसके बाद उन्होंने सभा को संबोधित किया। शंकराचार्य ने कहा- यह शराब की दुकान नहीं, ये सभा शुद्ध गाय की दुकान है। यहां ज्यादा भीड़ हो जाती तो इसका मतलब होता यह शराब की दुकान है। यहां कम भीड़ है, इसी से पता चल रहा है कि यह शुद्ध गाय के दूध की दुकान है। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    मां ने 5 महीने के मासूम की हत्या की:प्रयागराज में पत्थर मारकर पेट फाड़ा, मौत होने पर लकड़ी के ढेर में छिपाई लाश; पति से हुआ था झगड़ा
    Next Article
    बांदा में शराब के नशे में युवक ने किया सुसाइड:पत्नी से झगड़े के बाद उठाया कदम, पंखे से फंदा बनाकर जान दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment