Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमृतसर- गुरुद्वारे में महिलाओं पर 200Kg की शटरिंग प्लेट गिरी:2 की मौत, बच्ची समेत 9 घायल; लंगर हॉल में जाप कर रहीं थीं

    5 hours ago

    1

    0

    अमृतसर के गुरुद्वारे में निर्माणाधीन लंगर हॉल की छत पर लगीं लोहे की 200Kg की शटरिंग प्लेट गिर गई। उस वक्त महिलाएं इस हॉल में जाप कर रही थीं। प्लेट सीधे महिलाओं के ऊपर गिरी। जिससे महिलाएं उसके नीचे दब गईं। जब तक उनको बाहर निकाला जाता, 2 महिलाओं की मौत हो चुकी थी। इसके अलावा बच्ची समेत 9 महिलाएं घायल हो गई। यह हादसा रविवार दोपहर में हुआ। इससे वहां एकदम अफरातफरी मच गई। मौके पर अमृतसर पुलिस पहुंची। घायलों को जल्द अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। जिस वक्त हादसा हुआ, वहां 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालु मौजूद थे। हर रविवार की तरह चल रहा था पाठ जानकारी के मुताबिक गुरुद्वारा शहीद गंज बाबा दीप सिंह जी में लंगर हॉल बनाया जा रहा है। हर रविवार की तरह आज भी यहां पर जपजी साहिब का पाठ चल रहा था। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हुए थे। इस दौरान कुछ महिला श्रद्धालु बच्चों के साथ निर्माणाधीन लंगर हॉल के नीचे गुरू नाम का जाप कर रहीं थी। 35 फुट ऊंचाई से 10 फुट लंबी शटरिंग प्लेट गिरी रविवार दोपहर करीब एक बजे अचानक जोर के धमाके जैसी आवाज आई। गुरू नाम का जाप कर रहीं महिलाओं के ऊपर 30-35 फुट की ऊंचाई से 10 फीट लंबी शटरिंग की प्लेट गिर गई। जिससे महिलाएं उसके नीचे ही दब गईं। मौके पर चीखपुकार मच गई। यहां आए श्रद्धालुओं में भी अफरातफरी का माहौल रहा। किसी का सिर तो किसी का पैर कुचला गया प्लेट के ज्यादा वजन से किसी महिला का सिर तो किसी का पैर कुचला गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने तुरंत वहां पहुंचकर प्लेट को हटाया। जिसके बाद उसके नीचे से महिलाओं को बाहर निकाला गया। हालांकि जब तक 2 महिलाओं की मौत हो चुकी थी। बाकी घायलों को तुरंत श्री गुरु रामदास अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक मृतक की पहचान हुई, घायल अलग-अलग जिलों के पुलिस के मुताबिक मरने वाली 2 महिलाओं में से अभी एक की ही पहचान हुई है। मृतक महिला राजरानी गांव सठियाला की रहने वाली हैं। वहीं घायलों की पहचान इस तरह से हुई:- हादसे को लेकर चश्मदीदों ने क्या कहा:- SGPC प्रधान बोले- मृतकों के परिवार को 2-2 लाख देंगे शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने मृतक महिलाओं के परिवारों को 2-2 लाख देने का ऐलान किया। SGPC प्रधान हरजिंदर धामी ने कहा कि ये प्लेट तेज हवा चलने के कारण गिरी। SGPC की ओर से सभी घायलों का मुफ्त इलाज कराया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोदी ने केंद्रीय मंत्री के बेटे को गोद में उठाया:टेबल पर खड़ा करके दुलारा, बेटी को कॉपी दी; राम मोहन नायडू फैमिली संग पहुंचे थे
    Next Article
    हिमाचल में 7 फुट बर्फ में टूरिस्ट की मस्ती:मई में स्नोफॉल इंजॉय, 25 हजार टूरिस्ट रोहतांग-बारालाचा पहुंचे, ट्रिप से पहले पढ़ें ट्रैवल-गाइड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment