Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में तापमान 44 डिग्री पहुंचा:पुलिस ने हीटवेव एडवाइजरी जारी की, आधे घंटे में पानी पिएं; टोपी, चश्मा, सनस्क्रीन लगाएं

    3 hours ago

    1

    0

    अमेठी में भीषण गर्मी के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिले का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। लू और हीट स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को देखते हुए अमेठी पुलिस ने अगले 24 घंटे के लिए एक विशेष एडवाइजरी जारी की है। यह एडवाइजरी पुलिस अधीक्षक सरवणन टी के निर्देश पर जारी की गई है। एडवाइजरी में लोगों को हर 20 से 30 मिनट में पानी पीने की सलाह दी गई है, भले ही प्यास न लगी हो। इसमें ओआरएस, नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी या नमक-चीनी का घोल नियमित रूप से लेने को कहा गया है। धूप में निकलते समय टोपी, चश्मा और सनस्क्रीन का उपयोग करने, छाया में आराम करने और ड्यूटी रोटेशन का पालन करने के निर्देश भी दिए गए हैं। पुलिस ने हल्का, सुपाच्य भोजन, फल, सब्जियां और पर्याप्त तरल पदार्थ लेने की सलाह दी है। ड्यूटी के दौरान समय पर ब्रेक लेने और पूरी नींद लेने पर भी जोर दिया गया है। एडवाइजरी में अधिक चाय, कॉफी, एनर्जी ड्रिंक, शराब और धूम्रपान से बचने को कहा गया है। लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अनावश्यक रूप से धूप में न निकलने, अत्यधिक शारीरिक श्रम से बचने और खड़ी गाड़ी में किसी को बंद अवस्था में न छोड़ने की चेतावनी दी गई है। लू के लक्षणों जैसे तेज सिरदर्द, चक्कर आना, पसीना बंद होना, उल्टी, मांसपेशियों में ऐंठन, शरीर का गर्म होना या बेहोशी दिखने पर तुरंत व्यक्ति को छाया में ले जाने की सलाह दी गई है। उसके तंग कपड़े ढीले करने, ठंडे पानी की पट्टी रखने और होश में होने पर ओआरएस देने को कहा गया है। गंभीर स्थिति में तत्काल 108 पर कॉल करने का निर्देश दिया गया है और बेहोश व्यक्ति को पानी न पिलाने की हिदायत दी गई है। महिला पुलिसकर्मियों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें पर्याप्त पानी और ओआरएस लेने को कहा गया है। गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को धूप और भारी ड्यूटी से बचने तथा अस्वस्थ होने पर तुरंत सूचित करने की सलाह दी गई है। अमेठी पुलिस ने अपनी एडवाइजरी का समापन इस संदेश के साथ किया है कि "आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। सावधानी रखें, स्वास्थ्य रखें।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान:समर्थ किसान पार्टी ने प्रदर्शन कर नियमित आपूर्ति की मांग की
    Next Article
    Kangana Ranaut: पहले जीभ से नाक छूने वाला मजाक, अब भरतनाट्यम पर पोस्ट... क्या कंगना रनौत ने फिर अनन्या पांडे पर कसा तंज? जानिए क्या लिखा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment