Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अपना दल कमेरावादी जिलाध्यक्ष की जमानत याचिका खारिज:मिर्जापुर जेल में गौ तस्करी के आरोप में बंद, पल्लवी पटेल ने किया था प्रदर्शन

    23 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में गौ तस्करी के आरोप में गिरफ्तार अपना दल कमेरावादी के जिलाध्यक्ष श्याम बहादुर पटेल की जमानत याचिका जनपद एवं सत्र न्यायालय ने खारिज कर दी है। इसके साथ ही एक अन्य सह-आरोपी की याचिका भी खारिज कर दी गई। जनपद न्यायाधीश अरविंद की अदालत में इस मामले की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष और अभियोजन पक्ष दोनों की दलीलें सुनी गईं। श्याम बहादुर पटेल पिछले करीब एक महीने से मिर्जापुर जिला कारागार में बंद हैं। उनकी गिरफ्तारी के बाद से जिले की राजनीति में इस मामले को लेकर गहमागहमी बनी हुई थी। इससे पहले, 7 मार्च को पल्लवी पटेल के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में श्याम बहादुर पटेल के समर्थन में प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनकी रिहाई की मांग की थी। अभियोजन पक्ष की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता आलोक राय ने अदालत में अपना पक्ष रखते हुए आरोपों की गंभीरता पर जोर दिया। वहीं, बचाव पक्ष ने जमानत के लिए दलीलें पेश कीं। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जमानत याचिका खारिज कर दी। इस फैसले के बाद श्याम बहादुर पटेल और सह-आरोपी को फिलहाल जेल में ही रहना होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    12 हजार घरों में 4 घंटे गुल रहेगी बिजली:बुलंदशहर में बिजली उपकेंद्रों के टेस्टिंग कार्य से आपूर्ति बाधित
    Next Article
    जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव जयंती 12 को:गणिनी प्रमुख माता ज्ञानमती ने दिया खास संदेश, निकलेगी शोभा यात्रा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment