Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या के गुप्तार घाट पर चला स्वच्छता अभियान:सरयू तट से हटाया गया कचरा, गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ ने– लोगों को दिया स्वच्छता का संदेश

    7 hours ago

    1

    0

    अखिल विश्व गायत्री परिवार के अयोध्या शक्तिपीठ के तत्वाधान में अयोध्या के गुप्तार घाट पर रविवार सुबह मां सरयू नदी के तट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का आयोजन गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ के नेतृत्व में किया गया। अभियान सुबह 6 बजे से 10 बजे तक चला। इसमें बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इसमें मिशन ग्रीन अयोध्या फाउंडेशन, नमामि गंगे मिशन, कैंट बोर्ड और नगर निगम का सहयोग रहा। गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ आलोक तिवारी ने गुप्तारघाट पर आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील किया। स्वयंसेवकों ने घाट परिसर और सरयू तट पर फैली गंदगी को साफ किया। प्लास्टिक, पूजा सामग्री और अन्य कचरे को एकत्र कर निस्तारण कराया गया। अभियान के दौरान लोगों को नदी को स्वच्छ रखने और प्लास्टिक का उपयोग कम करने के लिए जागरूक भी किया गया। “स्वच्छ सरयू, सुंदर अयोध्या” का दिया संदेश अभियान में शामिल युवाओं ने कहा कि मां सरयू केवल नदी नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र हैं। ऐसे में उनकी स्वच्छता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। अभियान के माध्यम से “स्वच्छ सरयू, सुंदर अयोध्या” का संदेश दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुरावली में कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस की छापेमारी:60 लीटर शराब और उपकरण के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    संजय निषाद बोले- क्रीमी लेयर आरक्षण खत्म हो:निषाद समाज को संवैधानिक हक मिलेगा, हमारी पार्टी फूलन देवी का सपना पूरा कर रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment