Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में 30 मिनट स्वच्छता का अभियान, हर घर सहभागी:महापौर ने साकेतपुरी एवं देवकाली वार्ड में पदयात्रा निकाली

    8 hours ago

    1

    0

    आगामी 31 मई को चलने वाले स्वच्छता महाभियान में हर घर सहभागी बने और 30 मिनट सफाई कार्य में देकर नगर को साफ-सुथरा बनाने में अपना योगदान दे। यह आह्वान किया महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने। वह पदयात्रा के चौथे दिन साकेतपुरी एवं देवकाली वार्ड में भ्रमण कर रहे थे। महापौर का भ्रमण साकेतपुरी पेट्रोल पंप से रविवार को सुबह 7:00 बजे शुरू हुआ, जो साकेतपुरी कॉलोनी, देवकाली बाईपास, देवकाली पुलिस चौकी होते हुए बाईपास पेट्रोल पंप तक पहुंच कर समाप्त हो गया। इस दौरान महापौर ने लोगों से मुलाकात की और उन्हें 31 मई के 'एक रविवार, हर परिवार, करें गंदगी पर वार' कंपेन में भाग लेने का आह्वान किया। इस दौरान जगह-जगह स्टिकर लगाए गए और उसे स्कैन कर ऑनलाइन सफाई अभियान में भागीदारी करनके लिए पंजीकरण कराने का आग्रह किया गया। महापौर ने लोगों से कहा कि रविवार के दिन महज 30 मिनट अपने घर के आसपास की गई सफाई अयोध्या वासियों में स्वच्छता के प्रति समर्पण का भाव पिरोएगी। इसका संदेश देश और दुनिया में जाएगा। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडे ने बताया कि इस अभियान में अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ के अलावा पार्षद चंदन सिंह, सर्वजीत यादव, जगत नारायण यादव, मंसूर अहमद, सुनीता गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, शिक्षाविद डॉ. संजय तिवारी, सुबोध चतुर्वेदी, विजय कुमार सिंह बंटी, पूर्व डीजीसी अशोक मिश्र, गुरबक्श सिंह अजीत, डॉ विनय सिंह, उमेश सिंह, पूर्व पार्षद मनोज श्रीवास्तव, डॉ. आलोक त्रिपाठी, पूर्व पार्षद नीलम सिंह, संजय गुप्त, विनोद पांडे, श्रीनिवास शास्त्री आदि शामिल थे। महापौर ने की शिक्षकों एवं खेल संगठनों संग बैठक -शनिवार की शाम महापौर ने सर्किट हाउस में शिक्षक संगठनों एवं खेल संगठनों के प्रतिनिधियों संग बैठक की और उनसे 31 मई के स्वच्छता अभियान में भागीदार होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नगर को सफाई के पैमाने पर देश में टॉप टेन स्थान में लाने के लिए समाज के सभी जागरूक वर्ग का सहयोग आवश्यक है। इस मौके पर शिक्षक नेता संजीव चतुर्वेदी, चक्रवर्ती सिंह, पूर्व सैनिक संख्या जिला अध्यक्ष श्रीप्रकाश पाठक, खिलाड़ी संघ के योगेश्वर सिंह, सुनील अवस्थी, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद थे। फतेहगंज चौराहे से गुदड़ी बाजार तक आज निकलेगी पदयात्रा -25 मई सोमवार की सुबह फतेहगंज चौराहा से महापौर की अगुवाई में 'एक रविवार, हर परिवार, करे गंदगी पर वार' अभियान के प्रचार के लिए पदयात्रा निकलेगी। यह पदयात्रा चौक घंटाघर होते हुए गुदड़ीबाजार चौराहा पर पहुंच कर समाप्त होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिंधिया घाट पर गंगा स्नान करते समय डूबा युवक:पिता के निधन के बाद घर की जिम्मेदारी थी, बाबा विश्वनाथ से अच्छी नौकरी की कामना करने आया था
    Next Article
    संभल में कल डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का दौरा:सिंदूर वाटिका में राफेल का उद्घाटन, विकास कार्यों की समीक्षा और यमघट तीर्थ भी जाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment