Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में मजदूर ने लगाई फांसी:मृतक की पत्नी ने ठेकेदार समेत चार पर आरोप, पुलिस जांच में जुटी

    6 hours ago

    1

    0

    बागपत शहर कोतवाली क्षेत्र के निरोजपुर रोड स्थित एक ईंट भट्टे पर बृहस्पतिवार देर रात एक मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी ने ठेकेदार सहित चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मृतक की पहचान शाहपुर, जिला समस्तीपुर, बिहार निवासी रामचंद्र के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ निरोजपुर रोड स्थित इसी ईंट भट्टे पर मजदूरी करता था। बताया गया है कि मजदूरी का भुगतान न होने के कारण वह लगभग एक माह पहले काम छोड़कर चला गया था। मृतक की पत्नी रीता देवी ने पुलिस को बताया कि ठेकेदार मजदूरी के पैसे मांगने पर उनके पति के साथ मारपीट करता था और जान से मारने की धमकी देता था। रीता देवी के अनुसार, दो दिन पहले उनके पति का फोन आया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि ठेकेदार अपने साथियों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट कर रहा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है। इसके बाद ठेकेदार ने फोन पर उन्हें बताया कि उनके पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। रीता देवी ने ठेकेदार पर अपने पति की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में इंडो-नेपाल सीमा पर पुलिस-SSB की संयुक्त पेट्रोलिंग:संदिग्धों की सघन चेकिंग, डॉग स्क्वायड टीम भी अलर्ट
    Next Article
    हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किसान की मौत:पीलीभीत में खेत में घास काटते समय हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment