Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाई को न्यूड कर दफनाया, कपड़े वॉशिंग मशीन में छिपाए:झांसी में तीन किलोमीटर दूर हत्यारोपी मशारिक ने नाले में फेंके थे कुल्हाड़ी, चाकू, गैंती

    6 hours ago

    1

    0

    झांसी में बड़े भाई तारिक की हत्या के आरोपी मशारिक ने वारदात के बाद सबूत मिटाने के लिए पूरा प्लान तैयार किया था। पुलिस के मुताबिक 9 फरवरी को हत्या करने के बाद उसने सबसे पहले अपने भाई का मोबाइल फोन ठिकाने लगाया, ताकि पुलिस लोकेशन के आधार पर उस तक न पहुंच सके। हत्यारोपी को लेकर हथियार बरमाद करने पहुंची पुलिस हत्या के समय तारिक लोअर और टी-शर्ट पहने हुए था। बाद में शव को ठिकाने लगाने और सबूत मिटाने के लिए मशारिक ने कपड़ों को भी अलग कर दिया। हथियार और अन्य सामान उसने घर से करीब तीन किलोमीटर के दायरे में अलग-अलग स्थानों पर छिपाए, ताकि एक साथ बरामद न हो सकें। मशारिक बोला- भाई का मोबाइल जला दिया हत्या का खुलासा होने के बाद पुलिस अब इस नृशंस वारदात में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। शुक्रवार को पूछताछ के दौरान मशारिक ने कई बार पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। जब पुलिस ने उससे तारिक के मोबाइल फोन के बारे में सख्ती से पूछताछ की तो उसने दावा किया कि वह मोबाइल को रेलवे कॉलोनी के जंगल में ले जाकर जला आया था। इसके बाद पुलिस उसे मौके पर लेकर पहुंची। वहां सिर्फ राख मिली। पुलिस अब कॉल डिटेल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है, साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि हत्या और सबूत मिटाने की साजिश में और कौन-कौन शामिल था। भाई की लाश जल्दी गलाने के लिए न्यूड कर दफनाया, हथियार नाले में फेंके मशारिक ने हत्या के बाद शव को जल्दी गलाने के इरादे से कपड़े उतारकर घर में ही गड्ढा खोदकर दफना दिया था। पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद आरोपी ने खून से सने कपड़े वॉशिंग मशीन में धोकर वहीं छोड़ दिए, ताकि शक न हो। वहीं, हत्या और शव को ठिकाने लगाने में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी, चाकू, गैंती और फावड़ा घर से करीब तीन किलोमीटर दूर एक नाले में फेंक दिए। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर नाले से सभी हथियार बरामद कर लिए हैं। ऐसे शक के घेरे में आया मशारिक 14 फरवरी को जब मृतक तारिक के मामा मोहम्मद सलीम को भांजे के लापता होने की जानकारी मिली तो वह बहन के घर बिहारीपुरा पहुंचे। उन्होंने मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। बताया जा रहा है कि जैसे ही यह जानकारी मशारिक के ससुराल पक्ष को हुई, घर पर ताला डालकर सभी लोग फरार हो गए। तीन दिन तक घर बंद रहा और इस दौरान मशारिक परिजनों को गुमराह करता रहा। इससे मामा का शक गहरा गया और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मृतक के मामा ने मशारिक की पत्नी और उसके भाई पर भी हत्या में शामिल होने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। मामा से बोला था FIR में मेरा नाम मत देना हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मशारिक बचने के लिए नए नए पैंतरे अपना रहा था। जब तारिक को कोई सुराग नहीं मिला और मां शगुफ्ता परवीन और मामा मोहम्मद सलीम पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने जा रहे थे तो इसी दौरान मशारिक ने खुद को फंसता हुआ पाया। उसने मामा से कहा कि FIR में मेरा नाम मत देना क्योंकि मैं सरकारी कर्मचारी हूं। इस बात पर उनका शक यकीन में बदलने लगा। ससुराल में पड़ा है ताला, पत्नी और साला फरार मृतक तारिक बेग के मामा ने हत्या में मशारिक के साथ उसकी पत्नी मुस्कान और उसके भाई तालिब को भी आरोपी बनाया है। उनका कहना है कि अगर उन्होंने हत्या को अंजाम नहीं दिया होता तो वह इस मामले के खुलने से पहले फरार नहीं होते। जब हम लोग मोहल्ले में सीसीटीवी कैमरे देखने पहुंचे, उस वक्त तक मशारिक के ससुराल के लोग घर पर ही थे। लेकिन कुछ ही मिनट में वह फरार हो गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा पार्षद की चेतावनी..... प्रधानमंत्री के आने पर करूंगा आत्मदाह:मेरठ के सिविल लाइन थाने में की शिकायत- घर पर लगाए पलायन के पोस्टर
    Next Article
    डालीबाग खादी भवन में सात दिवसीय प्रदर्शनी शुरू:राकेश सचान ने उद्घाटन किया, 40 से अधिक स्टॉलों पर खरीदारी करने आए ग्राहक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment