Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भीम आर्मी 2027 में 100 सीटें जीतेगी: विनय रतन:संभल में राष्ट्रीय अध्यक्षबोले- मोहन भागवत को संविधान याद दिलाया, बीजेपी की नींद संभल हराम करेगा

    3 hours ago

    1

    0

    भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन ने संभल दौरे के दौरान 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि यदि भीम आर्मी अकेले चुनाव लड़ती है तो 100 से अधिक सीटें जीतेगी। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत के 'घर वापसी' वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे विनय रतन जनपद संभल के थाना हयातनगर क्षेत्र में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के निडर होकर जमीन पर काम करने की सराहना की और संगठन की तैयारियों को बेहद मजबूत बताया। विनय रतन ने मोहन भागवत के 'घर वापसी' जैसे बयानों को संविधान के अनुच्छेद 25-26 के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि देश में जातीय व्यवस्था इतनी मजबूत है कि एक ही बात अलग-अलग लोगों के कहने पर अलग प्रतिक्रिया होती है। विनय रतन ने एपस्टीम फाइल्स को निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और देश के प्रधानमंत्री को इस पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने अपनी विचारधारा को डॉ. भीमराव आंबेडकर, अशफ़ाक़ उल्ला ख़ान, मौलाना अबुल कलाम आज़ाद और भगत सिंह की विचारधारा पर आधारित बताया। विनय रतन ने मोहन भागवत को सावरकर की विचारधारा का अनुयायी बताते हुए कहा कि सावरकर अंग्रेजों के साथ खड़े थे, जबकि पूरा देश आजादी की लड़ाई लड़ रहा था। यूजीसी (UGC) को लेकर उन्होंने कहा कि इसे हर हाल में लागू करना होगा। यदि सरकार पीछे हटती है, तो भीम आर्मी सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। चुनावी गठबंधन पर उन्होंने कहा कि फैसला कमेटी लेगी, लेकिन बीजेपी को हराने के लिए भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के बिना यह संभव नहीं है। उन्होंने दोहराया कि जरूरत पड़ने पर वे अकेले भी लड़ेंगे और 2027 में 100 से ज़्यादा सीटें जीतेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया में करंट लगने से युवक की मौत:नौली गांव में चूहे से कटे तार से हादसा, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    डोनाल्ड ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बताया शर्मनाक, सभी देशों पर 10 फीसदी एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने का किया ऐलान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment