Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भीषण गर्मी में ट्रैफिक संभाल रहे जवान की मौत:मुरादाबाद में मधुबनी चौराहे पर तैनात था, हीट स्ट्रोक बताई जा रही वजह

    10 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में शहर के मधुबनी चौराहे पर भीषण गर्मी में यातायात ड्यूटी पर तैनात पीआरडी (प्रान्तीय रक्षक दल) के एक जवान की मौत हो गई। इसकी वजह हीट स्ट्रोक को माना जा रहा है। बताया गया है कि जवान अचानक गश खाकर गिर पड़ा, पुलिस कर्मी उसे लेकर तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पीआरडी जवान किशनरूवरूप यातायात पुलिस में तैनात था। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए उसकी ड्यूटी मुरादाबाद के मधुबनी चौराहे पर लगाई गई थी। बताया जा रहा है कि किशन स्वरूप रोज़ाना की तरह सुबह 6:00 बजे से ही अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद थे। दोपहर करीब 12 बजे अचानक उन्हें चक्कर आया और वे सड़क पर ही अचेत होकर गिर पड़े। किशनस्वरूप को गश खाकर गिरता देख चौराहे पर तैनात बाकी पुलिस कर्मियों ने तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाने का फैसला किया। आनन-फानन में किशनस्वरूप को नाजुक हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की एक टीम ने तुरंत उनका इलाज शुरू किया था, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सकाप। सुबह 6 बजे से कर रहे थे ड्यूटी जिला अस्पताल पहुंचे ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल हसनैन ने बताया कि किशन स्वरूप उनके साथ ट्रैफिक पुलिस में कार्यरत थे। घटना के वक्त वे मधुबनी चौराहे पर सुबह 6:00 बजे से अपनी ड्यूटी निभा रहे थे, दोपहर करीब 12 बजे वह चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़े थे, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई थी, साथी पुलिसकर्मियों ने तुरंत एम्बुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया है। जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में तैनात इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. जुनैद अहमद ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल मोहम्मद हसनैन और उनके साथी एक पीआरडी जवान किशन स्वरूप को बेहद गंभीर हालत में अस्पताल लेकर आए थे, डॉक्टरों की टीम ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए उनकी ईसीजी (ECG) जांच की और उन्हें बचाने के लिए सीपीआर (CPR) भी दिया गया था, लेकिन दुर्भाग्यवश, जब उन्हें अस्पताल लाया गया था, तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं और वह 'ब्रॉट डेड' कंडीशन में थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में खुले नाले में गिरकर 13 वर्षीय बालक घायल:पैर फिसलने से सरिया पैर में धंसी, अस्पताल में भर्ती कराया गया
    Next Article
    मैनपुरी में घर में घुसकर हमला, परिवार को पीटा:दबंगों का हमला, सरिया-डंडों से पीटा परिवार; कार्रवाई न होने पर एसपी से गुहार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment