Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजलीकर्मी जलते हुए पोल से नीचे गिरा, मौत:झांसी में लाइन ठीक कर रहा था, अचानक आया करंट; 4 दिन बाद था बर्थडे

    17 hours ago

    1

    0

    झांसी में करंट लगने से एक बिजली कर्मचारी की मौत हो गई। बिजली कर्मचारी के पोल से गिरने का लाइव वीडियो भी सामने आया है। शनिवार देर रात 11 केवी लाइन में फॉल्ट आने के बाद बिजली कर्मचारी रोहित राजपूत (32) पोल पर चढ़कर मरम्मत कार्य कर रहा था। तभी अचानक उसे करंट लग गया। करीब 5 मिनट तक वह पोल पर ही झुलसता रहा और फिर नीचे गिर पड़ा। घटना देखकर उसका साथी कर्मचारी मौके से भाग गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और बिजली विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल रोहित को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घटना सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के अठौंदना रोड की है। दो तस्वीरें देखिए… नंदनपुरा पॉवरहाउस में ड्यूटी थी रोहित राजपूत रक्सा के ढिकौली गांव का रहने वाला था। परिवार में पत्नी सुधा, दो बेटियां मनु (8) और माही (6) के अलावा बेटा कार्तिक (5) है। रोहित के भाई प्रमोद राजपूत ने बताया- वह बिजली विभाग में संविदाकर्मी लाइनमैन के तौर पर तैनात था। फिलहाल उसकी ड्यूटी नंदनपुरा पॉवरहाउस में थी। शनिवार रात वह नाइट ड्यूटी के लिए घर से निकला था। प्रमोद के मुताबिक, ड्यूटी पर पहुंचने के बाद एसएसओ ने रोहित को बताया कि अठौंदना 11 केवी लाइन ब्रेकडाउन हो गई है। उसे ठीक करना है। रोहित शटडाउन लेकर एक अन्य कर्मचारी के साथ अठौंदना रोड स्थित हांडा फार्महाउस के पास पहुंचा। 5 मिनट तक झुलसने के बाद नीचे गिरा पोल पर चढ़ने से पहले रोहित ने एसएसओ को फोन कर शटडाउन की पुष्टि की। एसएसओ की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद वह पोल पर चढ़कर लाइन ठीक करने लगा। इसी दौरान अचानक लाइन में करंट आ गया, जिससे रोहित को जोरदार झटका लगा। करीब 5 मिनट तक वह पोल पर ही झुलसता रहा और फिर नीचे गिर पड़ा। घटना देखकर साथ मौजूद कर्मचारी मौके से भाग गया। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने रोहित को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूरी घटना कैमरे में कैद हुई घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बिजली कर्मचारी पोल पर चढ़कर काम कर रहा है। इसी दौरान अचानक तेज चमक होती है। कर्मचारी पोल से नीचे गिर जाता है। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोग टॉर्च लेकर पोल के पास पहुंचते हैं। वहां कर्मचारी पोल के किनारे बने चबूतरे पर गिरा हुआ दिखाई देता है। 4 सदस्यीय टीम करेगी जांच विद्युत वितरण खंड ग्रामीण के एक्सईएन शुभम सिंह ने बताया- मामला गंभीर है। घटना में किस स्तर पर लापरवाही हुई, इसकी जांच के लिए 4 सदस्यीय टीम बनाई गई है। टीम 3 दिन में अपनी रिपोर्ट देगी। रिपोर्ट के आधार पर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें… 'रील बनाने से रोकने पर गाली दी, मोटी कहा':काशी में इंफ्लुएंसर को पीटने वाली छात्राएं बोलीं- वह नकल से टॉप करती है 'वैष्णवी ने हमें गाली दी और मोटी कहा। वह बाल खींचकर वहां से भाग गई। हमने जो किया वह एक्शन पर रिएक्शन था। लोगों ने आधी वीडियो देखी है। उन्हें पूरी वीडियो देखनी चाहिए। वह दो बार की टॉपर है, लेकिन नकल से पास होती है। ये कहना है वाराणसी की छात्रा ऐश्वर्या सिंह और प्राची पांडेय का। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंत्री ने ऑटो चलाया, बोले-गरीबी का मजाक उड़ाया जा रहा:अखिलेश चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए, हम नहीं; 2027 में साइकिल को कचरेंगे
    Next Article
    जवान का दर्द-मां ने जिन हाथों से पाला, वही काटा:ITBP जवानों के सामने कैसे सरेंडर हुई कानपुर पुलिस, VIDEO में देखिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment