Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बालीवुड सिंगर शान के गीतो से झूमे कानपुराइट्स:ओम शान्ति ओम गीत पर झूमे लोग, 80 मिनट में गाए 14 गाने

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर में शुक्रवार रात बालीवुड सिंगर शान पहुंचे। शान ने गीतों से लोगो को झुमाया और खुद भी लगभग डेढ़ घंटे तक स्टेज पर नाचते गाते रहे। गार्डेनिया पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव ‘जेनेसिस 2K26’ तीन दिनों तक सीएसए ग्राउंड में कार्यक्रम आयोजित किया गया । रंग बिरंगा स्टेज आसमान से जमीन तक रंगीन रोशनी बिखेर रहा था। उसपर बालीवुड के मशहूर सिंगर शान अपनी आवाज का जादू बिखेरा। सिंगर शान ने स्टेज पर मैं हूं डान सांग के साथ इंट्री की। इसके बाद उन्होंने हम जो चलने लगे हैं चलने लगे हैं ये रास्ते की धुन से शुरूवात की। बच्चों के लिये शान ने बम-बम भोले मस्ती मे डोले गीत गा कर झुमा दिया। बहती हवा सा गीत ने तो लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद चांद सिफारिश जो करता हमारी गीत गाया। लेकिन जब स्टेज पर शान ने ओम शान्ति ओम गीत गाया तो सारे दर्शक और बच्चों के साथ झूमने लगे। समारोह की शुरुआत विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमन द्विवेदी, फाउंडर अनिल द्विवेदी, डायरेक्टर नीलम द्विवेदी और चीफ डायरेक्टर सौरभ द्विवेदी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ की गई। दीप जलते ही पूरा वातावरण सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह से भर गया। तीनों दिनों तक विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। नृत्य, नाटक, संगीत और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का सुंदर प्रदर्शन किया। उनकी मनमोहक प्रस्तुतियों ने अभिभावकों और अतिथियों का दिल जीत लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में बेकाबू वैन तालाब में पलटी, 4 की मौत:इनमें मां-बाप, बेटी और नातिन शामिल, तेरहवीं से लौट रहा था परिवार
    Next Article
    कानपुर में शौच के लिए गई किशोरी से छेड़छाड़:पुलिस ने पॉस्को में मुकदमा दर्ज किया, आरोपी की तलाश जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment