Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बोरी में गाय का मांस, इन्हें छोड़ा तो सस्पेंड कराऊंगी:गाजियाबाद में दो नाबालिग साइिकल पर बोरी ले जाते दिखे, मेयर ने रोककर कहा-इनको छोड़ना नहीं

    5 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में मेयर सुनीता दयाल ने दो नाबालिग बच्चों को पकड़ लिया। दोनों एक साइकिल पर प्लास्टिक के बारे में भरकर मीट ले जा रहे थे। इसकी एक वीडियो भी सामने आई है। मेयर दोनों को डांट लगाते हुए बोल रही हैं कि योगी राज में तुम गाय का मांस हिंडन नदी में फेंककर चल दोगे। ऐसा नहीं चलेगा। इसके बाद दोनों किशोर सहम जाते हैं। मेयर के साथ पुलिस के गनर और अन्य लोग भी साथ थे। मेयर की सूचना पर पुलिस पहुंची। उसने मौके पर जानकारी जुटाई। मांस की जांच की बात कही है। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। यह पूरा मामला रविवार की दोपहर इंदिरापुरम क्षेत्र का है। 3 तस्वीर देखिए… विस्तार से पूरा मामला पढ़िए… गाजियाबाद की मेयर सुनीता दयाल रविवार की दोपहर कनावनी के पास से लौट रही थीं। वहां पर रास्ते में उन्हें कूड़े का ढेर दिखा। उन्होंने बताया कि वह यह जांचने के लिए मौके पर रुकीं की नगर निगम की ओर से घर-घर से कूड़ा उठवाया जाता है तो यहां कौन फेक रहा है। मेयर ने बताया कि इसी दौरान दो नाबालिग बच्चे एक साइकिल पर बोरी रखे हुए आते दिखे। उनसे जानकारी की गई तो वह पास के ही एक मदरसे के छात्र निकले। उनमें एक की उम्र 14 साल और एक की 15 साल है। मेयर ने बताया कि उन बच्चों ने पूछने पर बताया कि वह कनावनी में मदरसे में पढ़ते हैं। वहीं से यह बोरी दी गई है, इसे हिंडन नदी के पास फेकने जा रहे हैं। इस पर मेयर भड़क गईं। उन्होंने कहा ऐसा कैसे चलेगा। योगी राज में हिंडन नदी में गोमांस फेकोगे तो कार्रवाई होगी। उसके बाद वह उन बच्चों से मदरसे और उसके प्रबंधन से जुड़ी जानकारी पता करती हैं। उकने साथ के लोग भी बच्चों से उनका नाम और मदरसे का नाम पता करते हुए दिखे। मेयर के साथ के लोगों ने वीडियो बनाया इस दौरान मेयर के साथ जो लोग थे, उन्होंने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया। वह दोनों नाबालिग बच्चों से सवाल करते हुए दिख रहे हैं। वह बच्चों से कहते हैं कि किसका मांस है तो बच्चे चुप हो जाते हैं। फिर पूछते हैं कि क्या इसमें गाय का मांस है। दोनों बच्चे फिर से खामोश रहते हैं। वीडियो बनाने वाले लोग कहते हैं कि क्या इसमें गाय का मांस है, तो बच्चे बोलते हां बोलते हैं। इसी बीच मेयर की सूचना पर पुलिस पहुंची। मेयर ने पूरा घटनाक्रम बताया कि यह पहले बकरे का बता रहे थे, अब बता रहे हैं कि बोरी में गोमांस है। इनके मदरसे के हेड को पकड़िए। यह बहुत बड़ा विषय है। बक्शा नहीं जाना चाहिए। वीडियो बन गई है इनकी। इन्होंने बताया है कि इसमें गाय का मांस है। बोलीं-हम नदी साफ करवाने में लगे हैं, यह मीट डालकर जाएंगे। ऐसा नहीं चलेगा। मेयर ने कहा कि मदरसे में पढ़ना सिखाते हैं या यह गलत काम सिखाया जाता है। मदरसे को भी सील कराया जाएगा। मदरसे की आड़ में यह गलत काम हो रहा है। छोडूंगी नहीं, इस मदरसे वाले को।इस मदरसे में मैंने न ताला लगवाया तो बताना। इसी देश का खाएंगे, यहीं गंदगी करेंगे। एसीपी बोले- मांस का परीक्षण कराया जा रहा एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि 2 नाबालिग लड़के एक साइकिल पर प्लास्टिक का बोरा रखकर जा रहे थे। महापौर सुनीता दयाल ने दोनों को रोक लिया। बोरे में जो मांस था उसकी जांच कराई जा रही है। इसे कहां से इसे लाया गया है इसकी भी जांच की जा रही है। दोनों नाबलिग हैं, ऐसे में उनके परिवार और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि मांस प्रतिबंधित मवेशी का है या नहीं। एक युवक को हिरासत में लिया गया है। ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें… 'रील बनाने से रोकने पर गाली दी, मोटी कहा':काशी में इंफ्लुएंसर को पीटने वाली छात्राएं बोलीं- वह नकल से टॉप करती है 'वैष्णवी ने हमें गाली दी और मोटी कहा। वह बाल खींचकर वहां से भाग गई। हमने जो किया वह एक्शन पर रिएक्शन था। लोगों ने आधी वीडियो देखी है। उन्हें पूरी वीडियो देखनी चाहिए। वह दो बार की टॉपर है, लेकिन नकल से पास होती है। ये कहना है वाराणसी की छात्रा ऐश्वर्या सिंह और प्राची पांडेय का। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में मूक प्राणियों के लिए लगा भंडारा:गाय, कुत्ते और बंदरों के लिए बांटा गया फल-सब्जियां
    Next Article
    जेठ के बेटे के इश्क में पति को मार डाला:मुरादाबाद में महिला ने करंट लगाकर की पति की हत्या;पत्नी और उसके प्रेमी समेत 4 अरेस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment