Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में 1.10 करोड़ की अफीम के साथ दामाद-सास अरेस्ट:झारखंड से जम्मूतवी एक्सप्रेस के जरिए बरेली लाई गई थी नशे की खेप

    4 hours ago

    1

    0

    बरेली में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में भमोरा पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त टीम ने बरेली-बदायूं रोड पर घेराबंदी कर दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 10 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने इनके पास से मोबाइल और नकदी भी बरामद की है। मुखबिर की सूचना पर शिव ब्रिकफील्ड के पास घेराबंदी घटनाक्रम के मुताबिक, 20 फरवरी को ANTF टीम को सटीक सूचना मिली थी कि झारखंड से अफीम की एक बड़ी खेप बरेली लाई गई है। तस्कर प्रेम गिरी अपनी सास धर्मी देवी के साथ जम्मू तवी एक्सप्रेस से बरेली पहुंचा था। यहां से बदायूं की ओर जाने की फिराक में था। सूचना मिलते ही थाना भमोरा पुलिस और ANTF की संयुक्त टीम ने बरेली-बदायूं रोड पर स्थित ग्राम सिरोई के पास शिव ब्रिकफील्ड जाने वाले रास्ते पर जाल बिछाया और दोनों को धर दबोचा। रिश्ते में सास-दामाद हैं दोनों तस्कर पकड़े गए तस्करों की पहचान प्रेम गिरी निवासी सिरसवा, बदायूं और धर्मी देवी निवासी चतरा, झारखंड के रूप में हुई है। पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि ये दोनों रिश्ते में सास-दामाद हैं। धर्मी देवी ने बताया कि वे झारखंड के पहाड़ी इलाकों में अफीम की खेती करते हैं। प्रेम गिरी वहां से अफीम लाने के लिए अपनी सास के संपर्क में रहता था। अधिक मुनाफे के लालच में वे झारखंड से अफीम लाकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में सप्लाई करते थे। पुलिस टीम ने दर्ज किया मुकदमा इस सफल कार्रवाई को थानाध्यक्ष सनी चौधरी, उपनिरीक्षक मनोज कुमार और ANTF की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस ने तस्करों के खिलाफ थाना भमोरा में धारा 8/18/29 NDPS ACT के तहत मामला दर्ज किया है। बरामद सामान में 10 किलो अफीम के अलावा एक मोटोरोला स्मार्टफोन और 1190 रुपये नकद शामिल हैं। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और स्थानीय संपर्कों की तलाश में जुट गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'अल्लाह मियां बहरे नहीं, जो लाउडस्पीकर की जरूरत पड़े':मुरादाबाद में प्रमोद कृष्णम बोले- सपा विधायक अखिलेश के इशारे पर धार्मिक रंग दे रहे
    Next Article
    नए वोटर जोड़ने को घर-घर कुंडी खटखटाएगी ‌BJP:कानपुर में 22 से 26 फरवरी तक चलेगा अभियान, सीसामऊ और आर्यनगर पर जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment