Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में 12वीं की आद्या सिंह बनी ‘मे क्वीन 2026’:ग्रैंड फिनाले में चार राउंड के बाद मिला खिताब, अनुष्का आनंद रहीं फर्स्ट रनर अप

    22 hours ago

    1

    0

    बरेली की SR इंटरनेशनल स्कूल की 12वीं की छात्रा आद्या सिंह ने शनिवार को ‘मे क्वीन 2026’ का खिताब जीता। वहीं, अनुष्का आनंद को फर्स्ट रनर अप चुना गया। यह भी खास बात रही कि इसी स्टेज से बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने करियर की शुरुआत की थी और आगे चलकर मिस वर्ल्ड बनी थीं। शनिवार को क्लब लिमिटेड ने ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया। इसमें 16 से 25 साल की छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में चार राउंड हुए, जिनमें लड़कियों के कॉन्फिडेंस, टैलेंट और ब्यूटी को परखा गया। इसके बाद विजेताओं का चयन किया गया। आत्याआद्या सिंह ने अपनी सफलता का पूरा क्रेडिट अपने पेरेंट्स और दोस्तों को दिया। उन्होंने कहा- मैं प्रियंका चोपड़ा को अपनी सबसे बड़ी प्रेरणा मानती हैं और आगे चलकर देश-दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना चाहती हैं। चार राउंड में परखा गया टैलेंट और कॉन्फिडेंस बरेली क्लब का ‘मे क्वीन बॉल’ पिछले करीब 30 सालों से लगातार आयोजित हो रहा है। इस प्रतियोगिता को लेकर लड़कियों में हर साल काफी उत्साह रहता है। इस साल 16 से 25 साल की अविवाहित लड़कियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। पहले चरण में चयन के बाद चुनी गई प्रतिभागियों को प्रोफेशनल ट्रेनिंग दी गई। मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड अमन गरेवाल के मार्गदर्शन में उन्हें रैंप वॉक, स्टेज प्रेजेंटेशन और बोलने के तरीके सिखाए गए। फिनाले की रात जजों ने चार अलग-अलग राउंड में लड़कियों के कॉन्फिडेंस, टैलेंट और पर्सनालिटी को परखा और उसके बाद विजेताओं का फैसला किया। इस प्रतियोगिता में आद्या सिंह, हर्षिता नेगी, अंशी वजूरिया, महिमा सिंह, बबिता और उन्नति देवल समेत कई प्रतिभागियों ने अपनी परफॉर्मेंस दी। जीत के बाद भावुक हो गए आद्या सिंह के माता-पिता स्टेज पर जैसे ही आद्या सिंह को ‘मे क्वीन’ का ताज पहनाया गया और उनके कंधों पर सैश सजाया गया, पूरा माहौल खुशी से भर गया। इस खास पल को देखकर उनके माता-पिता खुद को रोक नहीं पाए। आद्या सिंह के पिता लेफ्टिनेंट कर्नल अभिनव सिंह और मां श्वेता सिंह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए। दोनों ने अपनी बेटी को गले लगाकर उसे इस बड़ी जीत पर आशीर्वाद दिया। प्रियंका चोपड़ा की तरह मिस वर्ल्ड बनने का सपना आद्या सिंह ने कहा- मैं पिछले साल से ही इस प्रतियोगिता की तैयारी कर रही थी। पिछले साल कुछ वजहों से रिजल्ट मेरे हिसाब से नहीं रहा, लेकिन मैंने हार नहीं मानी। इस साल मैंने पूरी तैयारी के साथ हिस्सा लिया। यह वही ऐतिहासिक मंच है, जहां से कभी प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत की थी और आगे चलकर मिस वर्ल्ड बनी थीं। प्रियंका चोपड़ा मेरी सबसे बड़ी इंस्पिरेशन हैं। मेरा सपना भी इसी राह पर चलते हुए देश-दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने का है। अनुष्का आनंद बोलीं- महिलाओं के लिए कुछ बड़ा करने का है सपना इस प्रतियोगिता में कड़ी टक्कर के बीच अनुष्का आनंद को फर्स्ट रनर अप चुना गया। अपनी इस उपलब्धि से वह काफी खुश नजर आईं। अनुष्का ने बताया- मैं मूल रूप से एक डांसर हूं, इसलिए मॉडलिंग और रैंप वॉक का यह अनुभव मेरे लिए बिल्कुल नया और बहुत खास रहा। मैं बरेली क्लब की आभारी हूं, जिसने मुझे अपनी बात रखने के लिए इतना बड़ा मंच दिया। उन्होंने आगे कहा- मैं आगे चलकर एक एंटरप्रेन्योर बनना चाहती हूं और महिलाओं के लिए कुछ बड़ा करना चाहती हूं। मैं चाहती हूं कि समाज की लड़कियां और महिलाएं मुझसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें, अपने सपनों को पूरा करें और अपनी आवाज मजबूत बनाएं। ------------------- ये खबर भी पढ़ें बिजली नहीं थी, बाहर सोए परिवार को डंपर ने रौंदा:पिता, 3 बच्चों की मौत, पत्नी गंभीर; बाराबंकी में हादसा बाराबंकी में बेकाबू डंपर ने एक परिवार के 5 लोगों को रौंद दिया। हादसे में पिता, बेटा और दो बेटियों की मौत हो गई। पत्नी की हालत गंभीर है। रिश्तेदारों ने बताया- बिजली न होने के कारण परिवार घर के बाहर सो रहा था। शुक्रवार रात 2 बजे बेकाबू डंपर आया। उसने पहले पेड़ में टक्कर मारी, फिर सड़क किनारे सो रहे परिवार को रौंद दिया। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    'रील बनाने से रोकने पर गाली दी, मोटी कहा':काशी में इंफ्लुएंसर को पीटने वाली छात्राएं बोलीं- वह नकल से टॉप करती है
    Next Article
    26 मई को यूपीएससी तय करेगा यूपी का परमानेंट DGP:सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को जारी किया था कारण बताओ नोटिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment