Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बसपा कार्यकर्ता की ट्रेन से कटकर मौत:गाजीपुर के जखनिया स्टेशन पर पानी लेने उतरे थे, चलती ट्रेन में चढ़ते हुए पैर फिसला

    6 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र के आदमपुर निवासी एक बसपा कार्यकर्ता की गाजीपुर के जखनिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना गुरुवार शाम को हुई, जब वह वाराणसी जाने के लिए ट्रेन में सवार थे। मृतक की पहचान रामलक्षन के रूप में हुई है, जो बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता थे और खेती-बारी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। गुरुवार शाम को वह मऊ रेलवे स्टेशन से वाराणसी जाने वाली ट्रेन में सवार हुए थे। जखनिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर रामलक्षन पानी लेने के लिए प्लेटफॉर्म पर उतरे। इसी दौरान ट्रेन चलने लगी। जल्दबाजी में ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में उनका पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे आ गए। इस दुर्घटना में उनका पैर कट गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और घायल रामलक्षन को मऊ स्थित जिला अस्पताल ले गए। वहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया। परिजन घायल को वाराणसी ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में सैदपुर के पास उनकी मौत हो गई। मृतक के परिवार में उनकी पत्नी, पांच बेटियां (जिनमें से दो विवाहित हैं और तीन अविवाहित हैं) और एक बेटा है। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच के लिए भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में दो भाइयों पर हमला:चाकू-रॉड से किया वार, दोनों की हालत गंभीर
    Next Article
    संभल डीएम ने पांच विभागों का निरिक्षण किया:कहा- न्यायिक प्रकरण सालभर से अधिक लंबित न रहें, ISO प्रमाणन को लेकर निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment