Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं सांसद आदित्य यादव ने रेल मंत्री को लिखा पत्र:बबराला फाटक पर ओवरब्रिज की मांग की, बोले- आए दिन लगता जाम

    6 hours ago

    1

    0

    बदायूं लोकसभा क्षेत्र के सांसद आदित्य यादव ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है। उन्होंने बबराला-अनूपशहर मुख्य मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक संख्या 58/बी पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण की मांग की है। सांसद ने इस मार्ग पर लगने वाले भीषण जाम की समस्या से अवगत कराया। सांसद ने अपने पत्र में बताया कि गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र का बबराला-अनूपशहर मार्ग एक प्रमुख संपर्क मार्ग है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोग आवागमन करते हैं, जिनमें विद्यार्थी, किसान, व्यापारी और मरीज शामिल हैं। आसपास के कई गांवों की शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियां इसी मार्ग पर निर्भर करती हैं। फाटक संख्या 58/बी से रोजाना 25 से 30 यात्री और मालगाड़ियां गुजरती हैं। ट्रेनों के आवागमन के दौरान फाटक लंबे समय तक बंद रहता है, जिससे दोनों ओर कई किलोमीटर लंबा जाम लग जाता है। इससे लोगों को समय की बर्बादी, ईंधन की खपत और असुविधा का सामना करना पड़ता है। कई बार एंबुलेंस और दमकल वाहन भी जाम में फंस जाते हैं, जिससे आपातकालीन सेवाएं प्रभावित होती हैं। सांसद ने यह भी उल्लेख किया कि अलीगढ़-बरेली रेलखंड पर डबल लाइन का कार्य प्रगति पर है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद ट्रेनों की संख्या में वृद्धि होने की संभावना है, जिससे जाम की समस्या और गंभीर हो सकती है। भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण आवश्यक है। आदित्य यादव ने रेल मंत्री से जनहित को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक प्रशासनिक और तकनीकी कार्रवाई शीघ्र शुरू करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि आरओबी के निर्माण से क्षेत्र में सुरक्षित, सुगम और निर्बाध यातायात सुनिश्चित होगा, जिससे गुन्नौर सहित आसपास के गांवों को सीधा लाभ मिलेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में हर्ष फायरिंग में भाजपा नेता की मौत:रिसेप्शन में डांस करते समय चली गोली, आरोपी अरेस्ट, बेटे ने लगाया जानबूझकर हत्या का आरोप
    Next Article
    महिला की हत्या, पति समेत छह पर केस दर्ज:औरैया में दहेज प्रताड़ना का आरोप, 9 साल पहले हुई थी शादी, जांच शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment