Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एआई बिकनी वीडियो पर भड़कीं एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत:फेक कंटेंट फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही

    4 hours ago

    1

    0

    फेक एआई से बने वीडियो और तस्वीरों को लेकर साउथ एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत भड़क गई हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि उनकी कई एआई-जनरेटेड तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को बनाने और फैलाने वालों के खिलाफ वह कानूनी और साइबर क्राइम कार्रवाई शुरू कर रही हैं। रुक्मिणी ने शनिवार को अपने एक्स अकाउंट पर एक नोट शेयर कर लिखा, ‘मेरी टीम और मैंने सोशल मीडिया पर कुछ एआई से बनाई गई तस्वीरें देखी हैं, जिनके बारे में दावा किया जा रहा है कि वो मेरी हैं। मैं साफ कहना चाहती हूं कि ये तस्वीरें पूरी तरह फर्जी और बनाई गई हैं। इस तरह की एडिटेड तस्वीरें बनाना और फैलाना बहुत गैरजिम्मेदाराना है। यह किसी की प्राइवेसी का बड़ा उल्लंघन भी है।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘हम इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। इन तस्वीरों को बनाने और फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी और साइबर क्राइम कार्रवाई शुरू की जा रही है। मैं सभी लोगों से अपील करती हूं कि ऐसे कंटेंट को शेयर न करें और न ही उसे बढ़ावा दें।’ पहले भी कई सेलिब्रिटी एआई-जनरेटेड कंटेंट का शिकार हो चुके हैं, जिनमें रश्मिका मंदाना, कैटरीना कैफ और कीर्ति सुरेश शामिल हैं। कौन हैं रुक्मिणी वसंत? रुक्मिणी वसंत साउथ फिल्म इंडस्ट्री की तेजी से उभरती हुई एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने कन्नड़, तमिल और तेलुगु फिल्मों में पहचान बनाई है। रुक्मिणी ने साल 2019 में कन्नड़ फिल्म ‘बिरबल’ से फिल्मों में डेब्यू किया। हालांकि, उन्हें असली पहचान साल 2023 में आई फिल्म ‘सप्त सागरदाचे एलो’ के दोनों पार्ट्स से मिली। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया और उन्हें फिल्मफेयर क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड भी मिला। इसके बाद उन्होंने ‘बघीरा’, ‘भैरथी रनागल’ और तेलुगु फिल्म ‘अप्पुडो इप्पुडो एप्पुडो’ में काम किया। साल 2025 में वह तमिल फिल्मों ‘ऐस’ और ‘मधरसी’ में नजर आईं। इसी साल रिलीज हुई ‘कांतारा: चैप्टर 1’ उनके करियर की सबसे बड़ी और सफल फिल्म बनी। अब वह जल्द ही यश के साथ फिल्म ‘टॉक्सिक’ में भी नजर आएंगी। फेक तस्वीरें और एआई से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… AI से बना रश्मिका मंदाना का फेक वीडियो वायरल:अमिताभ बच्चन ने किया अलर्ट, बोले- दोषी के खिलाफ लीगल एक्शन लिया जाए नवंबर 2023 में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का एक डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें एक महिला लिफ्ट में एंटर करती नजर आ रही थी जो देखने में तो बिल्कुल रश्मिका जैसी लगती थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    डेविड धवन की पार्टी में गोविंदा नहीं पहुंचे:बेटा यशवर्धन-बेटी टीना नजर आए, सेलिब्रेशन में सलमान समेत कई सेलेब्स पहुंचे
    Next Article
    ‘छावा’ में रणदीप हुड्डा ने औरंगजेब का रोल ठुकराया था:बोले- उस वक्त बहुत ज्यादा हिंदू-मुस्लिम की बात चल रही थी; इसलिए मना किया

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment