Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा के अलीगंज में डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम:घंटों फंसे रहे वाहन और राहगीर, पुलिस ने खुलवाया

    8 hours ago

    1

    0

    एटा जिले के अलीगंज कस्बे में शुक्रवार को भीषण जाम लग गया। अलीगंज पड़ाव से लेकर लगभग डेढ़ किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीर और वाहन चालक घंटों फंसे रहे। यह जाम त्योहारों और स्कूली परीक्षाओं के समय लगा, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की यह स्थिति डीएवी इंटर कॉलेज से लेकर डाक बंगला तिराहा तक फैल गई थी। मोटरसाइकिल, चार पहिया वाहन, बसें, कंटेनर और ट्रक जैसे सभी प्रकार के वाहन सड़कों पर थम गए। कई राहगीरों ने बताया कि वे करीब एक घंटे से जाम में फंसे हुए थे। कस्बे में जाम की समस्या आए दिन बनी रहती है। निजी बसों, डग्गेमार वाहनों और ई-रिक्शा की मनमानी पार्किंग और अव्यवस्थित संचालन को इसकी मुख्य वजह बताया जा रहा है। तहसील चौराहा, मातादीन चौराहा और गांधी चौराहा जैसे प्रमुख स्थानों पर भी भारी वाहनों के कारण अक्सर जाम लगता है, जिससे स्थानीय दुकानदार और राहगीर परेशान रहते हैं। जाम में फंसे दूधिया सुभाष ने बताया कि वह करीब पौना घंटे से रोडवेज स्टैंड के सामने फंसे हैं। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से इस समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई। वहीं, परीक्षा देकर लौट रहे छात्र अजय शर्मा ने भी लंबे जाम के कारण हो रही दिक्कतों का जिक्र किया। सूचना मिलने पर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाने का प्रयास किया। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद यातायात सामान्य हो पाया और वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में LDA वीसी-एक्सईएन का फोन हैक करने वाला ट्रेस:IAS अफसरों से मांगे रुपए, STF टीम जमशेदपुर रवाना
    Next Article
    कानपुर देहात में ₹1.25 लाख का खोया नष्ट:खाद्य सुरक्षा टीम ने 5 क्विंटल खोया, 150 लीटर दूध नष्ट कर 7 नमूने भरे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment