Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में सरयू में डूबने से भाई-बहन की मौत:गोताखोरों ने रेस्क्यू कर मौसी को बचाया, छुट्‌टी में ननिहाल घूमने आए थे

    14 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में सरयू में डूबने से मासूम भाई-बहन की मौत हो गई। जबकि मौसी को गोताखोरों ने रेस्क्यू करके बचा लिया है। बच्चे मंदिर के पास नदी में नहाने गए थे। संतुलन बिगड़ने से तीनों करीब 40 फीट गहरे पानी में चले गए। बच्चों को डूबता देख घाट पर मौजूद एक बच्ची ने शोर मचाया। शोर सुनकर वहां मौजूद लोगों ने नदी में छलांग लगा दी। नदी से एक किशोरी और एक बच्चे को बाहर निकाला गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। जबकि किशोरी का इलाज जारी है। तीसरी बच्ची का शव करीब दो घंटे बाद गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला जा सका। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान ग्राम उसरी थाना सिकरीगंज निवासी प्रिंस (11) पुत्र ओमकार और शिवानी (13) पुत्री ओमकार के रूप में हुई है। वहीं मेहड़ा निवासी माया (16) पुत्री विष्णु का अस्पताल में इलाज जारी है। मामला गोला थाना क्षेत्र का है। हादसे से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए- अब पूरा मामला पढ़िए विनिता की ससुराल ग्राम उसरी थाना सिकरीगंज में है। गोला थाना क्षेत्र के मेहड़ा गांव में स्कूलों में छुट्‌टी के बाद विनीता बच्चों प्रिंस (11) और शिवानी (13) के साथ अपने मायके आई थी। रविवार सुबह 9 बजे दोनों बच्चे अपनी मौसी माया (16) के साथ गांव के बाहर हनुमान मंदिर घूमने गए थे। वहां सभी दर्शन करने के बाद नहाने चले गए। वहां नहाते समय अचानक प्रिंस का पैर फिसल गया। तभी उसकी बहन शिवानी उसे बचाने के लिए आगे बढ़ी। लेकिन वह भी वहां फंस गई। उनके साथ आई मौसी माया भी चिल्लाने लगी और उन्हें बचाने के लिए दौड़ी। वह भी डूबने लगी और करीब 40 फुट गहरे पानी में चली गई। चीखने चिल्लाने की आवाज पर गांव का ही चंद्रमाल यादव दौड़ते हुए पहुंचा और नदी में पिंक सूट दिखाई देने पर छलांग लगा दी। जब उसे निकाला तो वह गांव की माया थी। इसके बाद दोबारा कूदा तो प्रिंस को बाहर निकाला। उन दोनों के पेट से पानी निकाला। इस दौरान माया की सांस चल रही थी। परिवार के लोग तुरंत दोनों को सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने प्रिंस को मृत घोषित कर दिया। जबकि माया की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। दो घंटे बाद मिला शिवानी का शव मौके पर मौजूद लोगों ने तीसरी बच्ची की तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। बाद में स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब दो घंटे बाद शिवानी को नदी से बाहर निकाला गया। उसे भी सीएचसी गोला भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह एवं तहसीलदार सत्येंद्र कुमार मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया- भाई-बहन के शव गोताखोरों की मदद से बरामद कर लिया गया है। जिसके बाद कानून कार्रवाई करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें… 'रील बनाने से रोकने पर गाली दी, मोटी कहा':काशी में इंफ्लुएंसर को पीटने वाली छात्राएं बोलीं- वह नकल से टॉप करती है 'वैष्णवी ने हमें गाली दी और मोटी कहा। वह बाल खींचकर वहां से भाग गई। हमने जो किया वह एक्शन पर रिएक्शन था। लोगों ने आधी वीडियो देखी है। उन्हें पूरी वीडियो देखनी चाहिए। वह दो बार की टॉपर है, लेकिन नकल से पास होती है। ये कहना है वाराणसी की छात्रा ऐश्वर्या सिंह और प्राची पांडेय का। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में आवारा कुत्तों ने बच्ची को नोच-नोचकर मार डाला:शरीर पर 10-12 जगह गहरे घाव, पिता देखकर बेहोश हुए
    Next Article
    अफेयर के शक में पिता-पत्नी को मार डाला:बुलंदशहर में पिस्टल से मारी गोली; एक साल पहले शादी, 10 दिन पहले बाप बना था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment