Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घर में घुसा तेंदुआ, 200 लोग डरकर छतों पर चढ़े:बहराइच में 2 घंटे तक गलियों में घूमता रहा, वन दरोगा समेत 5 को नोंचा

    8 hours ago

    1

    0

    बहराइच में तेंदुआ एक गांव में घुस आया। सुबह 10 बजे गांववालों ने उसे गलियों में घूमते देखा। जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। लोगों ने खुद को घरों में बंद कर लिया। उसके डर से करीब 200 लोग छतों पर चढ़कर बैठ गए। तेंदुआ करीब 2 घंटे तक गांव की गलियों, खेतों और घरों के आसपास घूमता रहा। इसी बीच उसने 4 लोगों को हमला करके घायल कर दिया। पहले उसने नल पर हाथ-पैर धो रहे युवक को नोंचा। फिर चारा डाल रहे एक अन्य युवक को झपट्टा मारा। इसके बाद एक घर में घुस गया और वहां दो लोगों को पंजा मार दिया। दोनों लोग किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर भागे। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू शुरू कर किया। रेस्क्यू के दौरान वन दरोगा ने जैसे ही कमरे में जाना चाहा तेंदुए ने उनको भी नोंच लिया। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने घर के पीछे की दीवार को तोड़कर तेंदुए को ट्रैकुलाइजर गन से बेहोश किया। इस दौरान लोग छतों पर बैठकर देखते रहे। टीम ने जैसे ही तेंदुए को जाल में पकड़ा, लोग नीचे उतर आए। जोर-जोर से तालियां बचाने लगे। वहीं, घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना मोतीपुर थाना क्षेत्र के मौजीपुरवा गांव की है। पहले तेंदुए के रेसक्यू की 4 तस्वीरें देखिए… पढ़िए पूरा मामला… सुबह करीब 10 बज रहे थे। तभी मौजीपुरवा में गांववालों ने एक तेंदुए को गांव की गलियों में घूमते देखा। गांव में तेंदुआ घुस आया है, यह सुनते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गांववाले इधर-उधर भागने लगे। तेंदुए के डर से लोगों ने खुद को घर में बंद कर लिया। वहीं, कुछ लोग छतों पर चढ़ गए। वह करीब 2 घंटे तक गांव की गलियों, खेतों और घरों के आसपास घूमता रहा। इसी बीच गांववालों ने वन विभाग और पुलिस को सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचती, इससे पहले ही तेंदुए ने गांव के फजलुर रहमान, जुबेर और नसीम समेत 4 लोगों को पंजा मारकर घायल कर दिया। सबसे पहले घर के बाहर हाथ धुल रहे फजलुर रहमान को घायल किया, उसके बाद चारा दे रहे जुबैर अहमद को पंजा मारा। इसके बाद तेंदुआ एक घर में घुस गया। वहां उसने नसीम और लौंडू को नोंचकर घायल कर दिया। दोनों किसी तरह जान बचाकर घर से बाहर भाग निकले। करीब 11 बजे वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। टीम ने पूरे इलाके को घेर लिया। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने को कहा। तेंदुए ने वन विभाग के दरोगा को नोंचा रेस्क्यू के दौरान वन विभाग के दरोगा जितेंद्र कुमार ने कमरे में जाने की कोशिश की। लेकिन, तेंदुआ उन पर झपट पड़ा और पंजा मारकर घायल कर दिया। इसके बाद वन विभाग की टीम और गांववालों ने कमरे के दरवाजे को तख्त, लकड़ी की बल्ली और जाल लगाकर बंद कर दिया। फिर घर के पीछे जाकर दीवार तोड़ी। दीवार तोड़कर ट्रैकुलाइजर गन से बेहोश किया। जब तेंदुआ बेहोश हो गया, तो जाल में फंसाकर पिंजरे में बंद किया। इसके बाद ट्रैक्टर ट्रॉली में उसे लादकर ले गए। तेंदुए को काबू करने में वन विभाग को करीब डेढ़ घंटे का समय लग गया। वहीं, हमले में घायल सभी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। डेढ़ साल का है तेंदुआ, भटक कर गांव पहुंचा दरोगा जितेंद्र कुमार ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुए को पकड़ लिया गया है। तेंदुए की उम्र करीब डेढ़ साल है। वह भटक कर यहां पहुंच गया था। जब टीम मौके पर पहुंची, तो वह डरा-सहमा बैठा था। घायलों को सीएचसी भेजा गया है। तेंदुए को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया है। ------------------------ यह खबर भी पढ़िए- 'रील बनाने से रोकने पर गाली दी, मोटी कहा':काशी में इंफ्लुएंसर को पीटने वाली छात्राएं बोलीं- वह नकल से टॉप करती है वैष्णवी ने हमें गाली दी और मोटी कहा। वह बाल खींचकर वहां से भाग गई। हमने जो किया वह एक्शन पर रिएक्शन था। लोगों ने आधी वीडियो देखी है। उन्हें पूरी वीडियो देखनी चाहिए। वह दो बार की टॉपर है, लेकिन नकल से पास होती है। कोई भी ऐसा एग्जाम नहीं हुआ कि उसके पास से चिट न पकड़ी गई हो। वह फेक आईडी से हमारी आईडी पर कमेंट करके हमारा हैरेसमेंट कर चुकी है। हम मामला आगे नहीं बढ़ाना चाहते। वैष्णवी हमारे खिलाफ पोस्ट किए गए वीडियो डिलीट करे। हम बात आगे बढ़ाना नहीं चाहते।' ये कहना है वाराणसी की छात्रा ऐश्वर्या सिंह और प्राची पांडेय का। जिन्होंने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर वैष्णवी को 22 मई को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय में पीटा था। वैष्णवी ने 23 मई को सिगरा थाने में दोनों छात्राओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    26 मई को यूपीएससी तय करेगा यूपी का परमानेंट DGP:सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को जारी किया था कारण बताओ नोटिस
    Next Article
    वाटरपार्क में नहाने गए 7 साल के बच्चे की मौत:बदायूं में कब्र से शव निकालकर कराया पोस्टमार्टम, अवैध पार्क सील, केयर टेकर गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment