Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घर में सेंध लगाकर लाखों की चोरी:फोरेंसिक और एसओजी टीम ने जुटाए साक्ष्य, पुलिस ने जल्द खुलासे का किया दावा

    1 hour ago

    1

    0

    संत कबीरनगर के बेलहर थाना क्षेत्र के भगौसा गांव में एक घर में सेंध लगाकर लाखों रुपये के जेवरात और नगदी चोरी कर ली गई। घटना की सूचना मिलने पर फोरेंसिक और एसओजी टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। भगौसा निवासी रामवृक्ष पुत्र रामलाल ने बताया कि गुरुवार रात वह परिवार के साथ भोजन करने के बाद घर में ताला लगाकर बरामदे में सो गए थे। देर रात अज्ञात चोरों ने मकान की पिछली दीवार को दो स्थानों से तोड़कर घर में प्रवेश किया। चोर कमरे में रखे दो बक्से उठा ले गए। इन बक्सों में दो मंगलसूत्र, झुमके, पायल, पौजेब सहित लगभग 30 हजार रुपये नकद रखे होने की जानकारी दी गई है। सुबह जब परिवार के सदस्य जागे और कमरे का दरवाजा खोला, तो अंदर का सामान बिखरा हुआ पाया गया और बक्से गायब थे। पीछे जाकर देखने पर दीवार टूटी मिली। आसपास तलाश करने पर एक बक्सा खेत में पड़ा मिला, जिसमें कपड़े बिखरे थे, लेकिन जेवरात और नगदी गायब थी। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अनिल कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। कुछ देर बाद फोरेंसिक टीम और एसओजी प्रभारी अजय कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। टीमों ने साक्ष्य एकत्र किए हैं और संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है। इस संबंध में सीओ मेंहदावल सर्वदमन सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के अनावरण के लिए बेलहर पुलिस, एसओजी सहित तीन टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में नसबंदी के बाद महिला की मौत:लाश लादकर सड़क पर पहुंची महिलाएं, जाम लगाया; परिजनों ने जमकर हंगामा किया
    Next Article
    कानपुर में बेकाबू वैन तालाब में पलटी, 4 की मौत:इनमें मां-बाप, बेटी और नातिन शामिल, तेरहवीं से लौट रहा था परिवार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment