Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'हम मुसलमान, सैनी से बेटी की शादी कैसे करते':संभल में पिता बोला- प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी थी, बेटे ने मार डाला

    20 hours ago

    1

    0

    ‘मेरी बेटी शिवम सैनी नाम के लड़के से प्यार करती थी। वह उससे शादी करना चाहती थी। गांववाले मेरा मजाक उड़ा रहे थे। इसके चलते मैं परेशान था। दो दिन पहले वह शिवम के साथ भाग गई। बाद में थाने पहुंची। वहां पंचायत हुई, तो बेटी हमारे साथ आने को राजी नहीं हुई। वह शिवम के साथ अमरोहा रिश्तेदारी में चली गई। किसी तरह प्रधान की मदद से उसे मनाकर घर ले आया। इसके बाद भी वह प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही, इसलिए बेटे ने दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया। ऐसी लड़की को मारना सही है। हम मुसलमान हैं। बेटी का प्रेमी सैनी है। शादी कैसे कर देते। अगर हमारी बिरादरी में शादी की बात होती, तो हम करा देते। मुझे कोई पछतावा नहीं है। यह कहना है संभल के रहने वाले नौशे आलम का। गुरुवार रात नौशे की 18 साल की बेटी रूपजहां की उसके भाई ने हत्या कर दी। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना देकर बताया-मैंने बहन को मार डाला। यह सुनते ही पुलिस हैरान रह गई। रात 11 बजे एसएसपी कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे। देखा तो चारपाई पर लड़की का शव पड़ा था। पुलिस ने आरोपी जाने आलम को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, नौशे को बेटी की हत्या का कोई अफसोस नहीं है, न ही माथे पर हत्यारे बेटे के जेल जाने की कोई शिकन। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए- एक साल से अफेयर, प्रेमी-प्रेमिका घर से भागे संभल मुख्यालय से करीब 53 किमी दूर मतावली पट्टी जग्गू गांव है। यहां गांव के बीच में नौशे का मकान है। नौशे मेहनत-मजदूरी करता है। परिवार में पत्नी के अलावा पांच बच्चे हैं। इनमें तीन बेटे और दो बेटियां हैं। रूपजहां दूसरे नंबर पर थी। उसने हाईस्कूल तक पढ़ाई की। बड़े भाई जाने आलम की शादी हो चुकी है। पूरा परिवार एक साथ एक ही मकान में रहता है। रूपजहां का पिछले एक साल से उसके घर से करीब 400 मीटर दूर रहने वाले शिवम सैनी के साथ अफेयर था। दोनों छिप-छिपकर मिलते रहे। लड़के के परिवार वाले रिश्ते को लेकर राजी थे, लेकिन रूपजहां का परिवार विरोध में था। रूपजहां के अफेयर के बारे में परिवार को सात महीने पहले पता चला तो उसे डांट-फटकार लगाई गई। कुछ दिन तक दोनों शांत रहे, लेकिन फिर शिवम रूपजहां से मिलने लगा। बुधवार को रूपजहां अपने प्रेमी शिवम के साथ घर से भाग गई। दोनों असमोली थाने पहुंचे। थाने पहुंचकर दोनों ने मांगी थी सुरक्षा रूपजहां ने पुलिस को बताया कि वह बालिग है और प्रेमी के साथ रहना चाहती है। उसने सुरक्षा की मांग की। एसएचओ मोहित चौधरी ने दोनों परिवारों को थाने बुलाया। थाने में पंचायत हुई। रूपजहां से परिवार के सामने उसकी इच्छा पूछी गई। रूपजहां ने परिवार को छोड़कर प्रेमी शिवम के साथ जाने की बात कही। दोपहर बाद पुलिस ने रूपजहां को शिवम के साथ भेज दिया। शिवम सुरक्षा के लिहाज से उसे लेकर अमरोहा में अपनी रिश्तेदारी में चला गया। पुलिस ने दोनों की शादी कराने की बात भी कही। बेटी ने साथ आने से मना किया तो पिता भड़का इधर, रूपजहां के परिवार को यह बात नागवार गुजरी। जाने आलम ने पिता नौशे के साथ मिलकर रूपजहां को बहाने से बुलाने की योजना बनाई। गांव के प्रधान लेखराज की मदद से पिता नौशे बेटी को मनाकर गुरुवार को अपने घर ले आए। रूपजहां के पिता नौशे ने बताया कि प्रधान जब बेटी को लेकर आया तो उसने 3 लाख रुपए मांगे। कहने लगा कि पुलिस और थाने के मामले को रफा-दफा करने के लिए पैसे लगेंगे। मैंने 1.5 लाख रुपए दे दिए। इसके बाद बेटी को घर लाकर समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। इसके बाद बेटे जाने आलम ने उसकी हत्या कर दी। चाचा ने कहा- लड़की बयान नहीं बदल रही थी रूपजहां के चाचा दुलारे हुसैन ने कहा-लड़की बयान नहीं बदल रही थी और थाने से भी उसे ले आए थे। प्रधान ने रुपयों की मांग की। कहा- पैसे दो, नहीं तो लड़की दो, पुलिस को हम संभाल लेंगे। उसने तीन लाख मांगे, हमने डेढ़ लाख दिलवा दिए। उन्होंने बताया कि एसओ साहब दोनों के फेरे कराने को तैयार थे। उन्होंने कहा था कि लड़की बालिग है, इसके फेरे कराए जाएंगे। हमसे अंगूठा लगवाने को कहा गया तो हम भाग आए। यह बात जाने आलम से बर्दाश्त नहीं हुई और गुस्से में उसने हत्या कर दी। मां गुमसुम, कहा- समझ में नहीं आ रहा क्या करूं वहीं, प्रेमी शिवम की मां हरप्यारी, रूपजहां की हत्या के बाद गुमसुम हालत में अपने घर के बाहर बैठी हैं। मां ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे ने गांव की रूपजहां से दो महीने पहले बिना किसी को बताए शादी कर ली थी। पिछले एक साल से दोनों प्रेम कर रहे थे। जब उनसे कैमरे पर पूछा गया कि बेटा कहां है, तो उन्होंने कहा कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है। वह खुद परेशान हैं और समझ नहीं पा रही हैं कि क्या करें। एसपी कृष्ण विश्नोई ने बताया - बड़े भाई ने बहन की हत्या की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में लड़के की मां की तहरीर पर आरोपी जाने आलम पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। ---------- ये खबर भी पढ़ें दुल्हन के पालतू कुत्ते को पीटा, लव मैरिज टूटी:बराती-घराती में मारपीट, मंडप से बारात लौटाई; प्रयागराज से भागकर आई थी यूपी के फतेहपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दुल्हन ने सिर्फ इसलिए बारात लौटा दी कि एक बाराती ने उसके पालतू कुत्ते को लात मार दी थी। जबकि लव-मैरिज थी। दुल्हन ने एक महीने पहले प्रेमी के साथ भागकर आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी। पूरी खबर पढ़़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में 22 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या:घर में फांसी लगाकर जान दी, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    मऊ में जिला पंचायत सदस्य पर जमीन कब्जाने का आरोप:पीड़ित ने जिलाधिकारी से अवैध कब्जा हटाने की गुहार लगाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment