Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में 15 वर्षीय किशोरी ने की आत्महत्या:घर के अंदर लगाई फांसी, मां नहाने गई हुई थी

    6 hours ago

    1

    0

    हरदोई के बिलग्राम कस्बे में एक 15 वर्षीय किशोरी ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार सुबह की है, जब किशोरी की मां ने कमरे में झांक कर देखा तो उसका शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। घटना की वजह पर परिजन चुप्पी साधे रहे। यह घटना बिलग्राम कस्बे के मोहल्ला मलकंठ की है। लकड़ी व्यवसायी दाऊद की 15 वर्षीय बेटी अनम ने यह कदम उठाया। अनम इसी साल नौवीं कक्षा पास कर चुकी थी। रविवार सुबह करीब 9 बजे दाऊद काम पर चले गए थे, घर में पत्नी और अनम मौजूद थीं। दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया बताया गया है कि अनम कमरे में थी और उसकी मां नहाने चली गई थीं। नहाने के दौरान मां ने तौलिए के लिए अनम को कई बार आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर तक जवाब न मिलने पर मां ने कमरे में झांक कर देखा, जहां अनम का शव फंदे से लटका हुआ था। मां की चीख सुनकर आस-पड़ोसी मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में बकरा समेत कुएं में गिरा बकराचोर:तीन घंटे की मशक्कत के बाद लोगों ने सकुशल निकाला, बाइक पर बकरा चुराकर भाग रहा था
    Next Article
    कुरावली में कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस की छापेमारी:60 लीटर शराब और उपकरण के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment