Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में सपा बैठक में विधानसभा चुनाव की रणनीति:कांशीराम जयंती को ‘पीडीए दिवस’ के रूप में मनाने का फैसला

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई में समाजवादी पार्टी की आपात बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में 15 मार्च को कांशीराम जयंती को ‘पीडीए दिवस’ के रूप में बड़े स्तर पर मनाने का फैसला लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शराफत अली ने की। इसमें जिला कार्यकारिणी, ब्लॉक और नगर इकाइयों के पदाधिकारी, विधानसभा स्तर के नेता, फ्रंटल संगठनों के प्रतिनिधि, पूर्व प्रत्याशी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में सामाजिक न्याय के प्रणेता कांशीराम की 15 मार्च को आने वाली जयंती को ‘पीडीए दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। निर्णय लिया गया कि जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में कांशीराम जयंती और ‘पीडीए दिवस’ के अवसर पर बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही पूर्व प्रत्याशियों और जनप्रतिनिधियों से अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम से संबंधित होर्डिंग लगाने का अनुरोध भी किया गया है। पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि ‘पीडीए’ यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी कार्यालय तक लाकर उन्हें समाजवादी पार्टी परिवार से जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व प्रत्याशी पद्मराग सिंह यादव, प्रदीप कुशवाहा और डॉ. अरुण मौर्य मौजूद रहे। इसके अलावा जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह पाल, राहुल गुप्ता, अमित बाजपेई, जिला महासचिव चंद्रशेखर पाल, सईद अहमद, परिवेश श्रीवास्तव, अलका दीक्षित, समाजवादी महिला सभा की प्रदेश सचिव पूनम सरोज, मनोज शुक्ला, मोतीलाल यादव, शिव यादव, हरिओम, मुशीर खां, शिव कुमार, हारून अली और कमल पटेल सहित कई पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में तिरपाल कारोबारी के गोदाम में चोरी:चौकी से 100 मीटर पर वारदात, 10 लाख का सामान गायब; CCTV में चोर कैद
    Next Article
    आगरा में जिस बस से बच्ची गिरी, वो बिल्कुल कबाड़:13 साल से फिटनेस नहीं, फर्श टूटा; दादी का दर्द-मेरी नैना वापस ला दो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment