Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IIT Delhi और Indian Startup का कमाल, Optimist AC खत्म करेगा बिजली बिल और सर्विस Fraud की टेंशन

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर भारत में इस समय भीषण गर्मी देखने को मिल रही है। कई राज्यों में तापमान 45 से 50 डिग्री पहुंचने लगा है। ऐसे में लोग अपने घर को ठंडा बनाए रखने के लिए एयर कंडीशनर लगवाते हैं। आग उगलने वाली गर्मी के देखकर Optimist नाम की कंपनी खास AC लेकर आई है, जिसे IIT दिल्ली के साथ मिलकर खास भारत की गर्मी के लिए तैयार किया है। कंपनी का दावा कर रही है कि अपने टर्बो प्लस फीचर की मदद से ये 1.4 टन का AC, 1.9 टन के AC के बराबर ठंडा कर सकता है। Optimist वेबसाइट के अनुसार इस एसी की SEER रेटिंग 6.05 है, जो कि बिजली की खपत को 25 से 35 फीसदी तक नीचे ला सकती है।भारतीय मौसम और जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए इस एसी में कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह एसी खुद ही गैस की सही स्थिति और लेवल की जानकारी देता है, जिससे सर्विस के दौरान किसी तरह की गलत जानकारी या धोखाधड़ी की संभावना कम हो जाती है। इसके अलावा इसे मोबाइल ऐप के जरिए आसानी से ऑपरेट किया जा सकता है। यह एसी बिजली की खपत पर लगातार नजर रखता है और रियल टाइम अपडेट के साथ रियल टाइम बिजली बिल की जानकारी भी उपलब्ध कराता है।क्या है Optimist?असल में AC के ब्रैंड्स में मुख्य रूप से LG, Voltas या BlueStar जैसे नाम लोकप्रिय है। ऐसे में Optimist के एसी के बारे में जानने से ज्यादा जरुरी है कि आखिर Optimist क्या है? दरअसल इनकी वेबसाइट optimist.in के मुताबिक यह एक भारतीय क्लाइमेट-टेक स्टार्टअप है। यह भारतीय पर्यावरण और गर्मियों के अनुसार एयर कंडीशनिंग टेक्नोलॉजी बना रहे हैं। इस कंपनी का मिशन भारत का असली AC बनाना है।आपको बता दें कि, Optimist की शुरुआत आशीष गोयल और प्रणव चोपड़ा ने फरवरी 2024 से की थी, जिनका मानना था कि ग्लोबल स्तर पर डिजाइन नॉर्मल AC भारत की गर्मी के हिसाब से तैयार नहीं किए जाते हैं। इसी वजह से इन्होंने एयर कंडीशनिंग तकनीक को नए सिरे से रीइंजीनियर करने का फैसला लिया।क्यों खास है Optimist AC की तकनीक?  - Optimist ने भारत की गर्मी और पर्यावरण को ध्यान में रखकर Optimist का यह AC भारत की 50 डिग्री सेल्सियस तक की भीषण गर्मी में भी बिना कूलिंग ड्रॉप या ट्रिप हुए लगातार काम कर सकता है। - इसके अलावा, इस AC को ISEER की ओर से 6.05 रेटिंग मिली है। इससे बिजली की खपत में 35% तक की कमी आ सकती है। - इस एसी को पूरी तरह से मोबाइल ऐप से कंट्रोल किया जा सकता है। जहां यह गैस का लेवल और लाइव एनर्जी खपत को ट्रैक करके बता सकता है। आपकी एसी गंदा फिल्टर होने पर इस बारे में ऐप के जरिए जानकारी दे सकता है।Optimist AC की कीमत क्या है? वर्तमान में Optimist AC एक ही उपलब्ध है, जो कि Optimist 1.4 Ton 5 Star+ Inverter Split AC है। जिसकी कीमत मात्र 39,990 रुपये है। इसको आप 3,6,9 महीने की आसान किश्तों पर भी खरीद सकते हैं। 3 महीनों की ईएमआई पर आप इसे 9998 रुपये में, 6 महीने की किश्तों पर 4,999 रुपये में और 9 महीनों की किश्तों में 3543 रुपये में खरीद सकते हैं। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM Modi से मुलाकात के बाद बोले US Secretary Marco Rubio- भारत के साथ हमारी साझेदारी अभूतपूर्व
    Next Article
    ट्विशा, दीपिका के बाद अब जयपुर की अनु मीणा...प्रताड़ना की शिकार एक और विवाहिता की मौत, पति की हैवानियत का VIDEO देख खौल उठेगा खून

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment