Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में दसवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी:गणित का पेपर खराब होने से परेशान थी, पुलिस जांच में जुटी

    5 hours ago

    1

    0

    इटावा शहर के फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में सीबीएसई की दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली 15 वर्षीय छात्रा ने घर के अंदर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि गणित का बोर्ड पेपर ठीक न होने से वह पिछले कुछ दिनों से तनाव में थी। शुक्रवार शाम जब मां और भाई बाजार से लौटे तो उसे फंदे पर लटका देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परीक्षा के बाद से थी मानसिक तनाव में मृतका अनुष्का गौतम, सत्यवीर सिंह की बेटी थी और कक्षा 10 की छात्रा थी। परिवार के अनुसार 17 तारीख से उसकी बोर्ड परीक्षाएं शुरू हुई थीं। पहला पेपर गणित का था, जो उसे ठीक नहीं लगा। परीक्षा देकर घर लौटने के बाद उसने परिजनों से कहा था कि उसका पेपर अच्छा नहीं हुआ है। परिवार वालों का कहना है कि इसी बात को लेकर वह काफी परेशान रहने लगी थी। वह चुपचाप रहती थी और ज्यादा बात भी नहीं कर रही थी। घरवालों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपने मन की चिंता से बाहर नहीं निकल पा रही थी। शाम को घर में अकेली थी छात्रा शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे मां हेमलता और छोटा भाई लकी बाजार के लिए घर से निकले थे। उस समय अनुष्का घर पर अकेली थी। शाम करीब 6 बजकर 30 मिनट पर जब दोनों वापस लौटे तो घर का गेट खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो अनुष्का कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकी हुई थी। यह दृश्य देखकर मां और भाई की चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। किसी ने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने की जांच सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया गया है कि छात्रा के पिता सत्यवीर गौतम बीएसएफ में तैनात हैं और इस समय श्रीगंगानगर में पोस्टेड हैं। सूचना मिलते ही वह इटावा के लिए रवाना हो गए। परिवार में इस घटना के बाद कोहराम मचा हुआ है। करीब डेढ़ साल पहले ही परिवार ने नया मकान बनवाया था और मां, बेटी व बेटा वहीं साथ रहते थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा जेल में बंदी बना रहे हर्बल गुलाल:चुकंदर, गाजर, पालक से तैयार, मुलाकात घर पर मिलेगा
    Next Article
    ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी बाइक, 3 की मौत:एक घायल, लखीमपुर में बारात से लौटते समय हादसा, एक ही बाइक पर सवार थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment