Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर DM ने वेतन रोकने के निर्देश दिए:IGRS शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही, SDM सदर समेत कई अधिकारियों पर कार्रवाई

    5 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने उपजिलाधिकारी सदर, उपनिदेशक कृषि, अधिशासी अभियंता विद्युत और सभी तहसीलदारों सहित कई अधिकारियों का इस माह का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। यह कार्रवाई शुक्रवार शाम कलेक्ट्रेट सभागार में हुई समीक्षा बैठक के दौरान की गई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि कुछ अधिकारियों ने शिकायतों का निस्तारण तथ्यों की समुचित जांच किए बिना या शिकायतकर्ता से संपर्क किए बिना ही कर दिया था। इन शिकायतों को 'स्पेशल क्लोज' कर दिया गया था, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण, तथ्यों पर आधारित और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता से आवश्यकतानुसार संपर्क कर वस्तुस्थिति का सत्यापन करने के बाद ही रिपोर्ट अपलोड की जाए। डॉ. चंद्र ने चेतावनी दी कि बिना समुचित परीक्षण के शिकायतों का निस्तारण करना शासन की मंशा के विपरीत है। ऐसी स्थिति पाए जाने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जोर दिया कि जनसमस्याओं का त्वरित एवं संतोषजनक समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी शिकायतों के निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और कार्य में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखें। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 परमानंद झा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीआईजी ने किया महोबा जेल का औचक दौरा:बंदियों की सुरक्षा व नई जेल निर्माण कार्य का लिया जायजा, दिए दिशा-निर्देश
    Next Article
    उन्नाव में मजदूर ने पंखे से लटककर जान दी:पत्नी 2 बच्चों के साथ मायके गई थी, पिता बोले- नशे का आदी था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment