Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में एबीवीपी का तहसील अभ्यास वर्ग संपन्न:युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर दिया गया जोर

    1 hour ago

    1

    0

    जौनपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने डायट सभागार में सदर तहसील अभ्यास वर्ग का आयोजन किया। इस वर्ग का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करना था। कार्यक्रम का आयोजन सदर तहसील कार्यक्रम संयोजक नमन और एकांश ने किया। इस अभ्यास वर्ग में प्रांत अध्यक्ष प्रो. महेंद्र त्रिपाठी प्रांत प्रवासी के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ प्रांत संयोजक शानू सिंह, विभाग प्रमुख डॉ. मनोज पाण्डेय, तहसील प्रमुख बलवंत सिंह, नगर प्रमुख प्रोफेसर हरिओम त्रिपाठी और जिला संयोजक शिवम सहित तहसील संयोजक हर्षवर्धन भी मौजूद थे। अभ्यास वर्ग में कुल छह सत्र आयोजित किए गए। इन सत्रों के दौरान कार्यकर्ताओं को विद्यार्थी परिषद की कार्यपद्धति, संगठन विस्तार, परिसर कार्य, छात्र नेतृत्व और सदस्यता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन प्रशिक्षण दिया गया। प्रांत अध्यक्ष प्रोफेसर महेंद्र त्रिपाठी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल एक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्रहित और छात्रहित के लिए समर्पित एक सशक्त विचार है। उन्होंने युवाओं से समाज और शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक नेतृत्व प्रदान करने का आह्वान किया। विभाग प्रमुख डॉ. मनोज पांडे ने परिषद के विभिन्न आयामों और गतिविधियों पर प्रकाश डाला। वहीं, प्रांत संयोजक शानू सिंह ने प्रभावी छात्र नेतृत्व, वक्तृत्व कला और छात्र समस्याओं को मजबूती से उठाने के विषय में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। नगर प्रमुख प्रोफेसर हरिओम त्रिपाठी ने संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान को मजबूत बनाने पर जोर दिया। समापन सत्र में बताया गया कि यह अभ्यास वर्ग युवाओं में अनुशासन, संगठनात्मक क्षमता, वैचारिक स्पष्टता और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का एक प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम में सचिन, हर्षिता, हर्ष, प्रिंस, प्रखर, वीर, साधना, श्वेत, सांची, गौरव, युगांग, अनुज, लक्की, आजाद, शुभम, विजय निषाद सहित सैकड़ों तहसील के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में रेप का आरोपी गिरफ्तार:युवती का अश्लील वीडियो बनाकर धमकी देता था, कोर्ट में पेश करेगी पुलिस
    Next Article
    मऊ रेलवे स्टेशन पर ऑटो यूनियन की बैठक स्थगित:ट्रैफिक सुधार पर होनी थी चर्चा, अधिकारियों की व्यस्तता के चलते टली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment