Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जनसत्ता पार्टी ऑफ इंडिया वैकल्पिक राजनीति का ऐलान करेगी:लखनऊ में स्थापना दिवस पर विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा

    5 hours ago

    1

    0

    जनसत्ता पार्टी ऑफ इंडिया (जे.पी.आई) अपने स्थापना दिवस पर लखनऊ में उत्तर प्रदेश में वैकल्पिक राजनीति की शुरुआत की घोषणा करेगी। इस अवसर पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव को मजबूती से लड़ने की रणनीति पर चर्चा होगी। पार्टी सुप्रीमो शशांक शेखर सिंह पुष्कर की अध्यक्षता में राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी। इस बैठक में चुनावी रणनीति, संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत से उतरेगी स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के साथ एक सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा। पार्टी ने संकेत दिया है कि जे.पी.आई आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत से उतरेगी। इस दौरान पार्टी की कार्ययोजना और प्रमुख राजनीतिक मुद्दों की रूपरेखा भी तय की जाएगी। दोपहर 1:30 बजे एक प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी, जिसमें पार्टी नेतृत्व मीडिया के सामने अपनी रणनीति और भविष्य का दृष्टिकोण प्रस्तुत करेगा। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। पार्टी नेतृत्व जनहित के मुद्दों पर लगातार सक्रिय है पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. ए.के. राय ने बताया कि जनसत्ता पार्टी ऑफ इंडिया प्रदेश की राजनीति में गंभीरता से अपनी भूमिका निभाने की तैयारी में है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी नेतृत्व जनहित के मुद्दों पर लगातार सक्रिय है और प्रदेश को एक मजबूत विकल्प प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एडीजी लखनऊ ने सिधौली थाने का निरीक्षण किया:कहा- साइबर क्राइम पीड़ितों को त्वरित सहायता पहुंचाएगी पुलिस
    Next Article
    कानपुर में ई-रिक्शा-आटो के लिए कलर QR कोड लागू:ट्रैफिक पुलिस ने शहर को 7 जोन में बांटा, 25 फरवरी से तय रूट पर ही चलेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment