Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जेठ के बेटे के इश्क में पति को मार डाला:मुरादाबाद में महिला ने करंट लगाकर की पति की हत्या;पत्नी और उसके प्रेमी समेत 4 अरेस्ट

    3 hours ago

    1

    0

    जेठ के बेटे के इश्क में पड़ी एक महिला ने अपने पति की करंट लगाकर हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए महिला ने पति को मौत से पहले जबरन जहर भी पिलाया। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों ने महिला की कलई खोल दी। वारदात को अंजाम देने के लिए महिला ने अपने प्रेमी के अलावा अपनी सगी छोटी बहन और उसके प्रेमी को भी लालच देकर अपनी साजिश में शामिल कर लिया। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी वारदात में महिला की बहन ने इस शर्त पर साथ दिया कि जीजा की मौत के बाद वह भी अपने प्रेमी के साथ जीजा वाले मकान में ही रहेगी। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट से युवक की मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस को हैरानी हुई। क्योंकि महिला ने पुलिस को बताया था कि उसके पति ने जहर खाकर आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम में युवक के शरीर पर चोट के 9 निशान मिले। इससे भी शक और गहरा गया। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने पूरी कहानी उगल दी। आंचल, उसके प्रेमी भतीजे अंकित, साली शिखा व साली के प्रेमी अजय दिवाकर को हिरासत में ले लिया है। घटना मुरादाबाद में मझोला थाना क्षेत्र में कुंदनपुर इलाके की है। कृषि विभाग में काम करने वाले पवन ठाकुर यहां अपनी फैमिली के साथ रहते थे। वह मूलरूप से मैनाठेर थाना क्षेत्र में बघी गोधनपुर गांव के रहने वाले थे। पवन के भाई देवेंद्र लाइनमैन हैं। वह परिवार संग चौधरी चरण सिंह चौक के पास रहते हैं। परिवार ने बताया कि वर्ष 2020 में पवन की शादी संभल के हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव बटौवा निवासी आंचल से हुई थी। दंपती के 2 साल की बेटी दिव्यांशी है। पुलिस खुलासे के अनुसार 2 साल पहले आंचल का पवन के सगे तहेरे भाई के बेटे अंकित से प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया था। करीब 6 महीने पहले पवन को भी इस बात की भनक लग गई थी। इसके बाद से परिवार में कलह शुरू हो गई थी। पवन के समझाने के बाद भी पत्नी आंचल और भतीजा अंकित मानने को तैयार नहीं थे। आंचल की छोटी बहन शिखा का भी जयंतीपुर बालाजी मंदिर मझोला निवासी अजय दिवाकर से अफेयर चल रहा था। शिखा भी बीते कई माह से बहन आंचल के घर पर ही रह रही थी। पति से छुटकारा पाने के लिए आंचल ने बहन शिखा से कहा कि तुम साथ दो तो मैं अपने पति को ठिकाने लगा देती हूं। शिखा ने शर्त रखी कि जीजा के मरने पर घर तुम्हारा हो जाएगा। उनकी 10 बीघे जमीन भी तुम्हें मिल जाएगी। लेकिन मेरे हिस्से में क्या आएगा ? मुझे भी कुछ फायदा हो तो मैं इसमें साथ दूं। इस पर आंचल ने शिखा को लालच दिया कि मेरे पति की मौत के बाद तुम भी अपने प्रेमी के साथ मेरे इसी घर में रह लेना। शिखा के हामी भरने के बाद आंचल ने अपने प्रेमी अंकित, बहन शिखा और शिखा के प्रेमी अजय दिवाकर के साथ मिलकर पवन की हत्या की योजना बनाई। शुक्रवार शाम जब पवन ऑफिस से घर लौटा तो योजना के मुताबिक पत्नी आंचल ने विवाद शुरू कर दिया। इसके बाद पहले से घर में मौजूद अंकित, शिखा और अजय दिवाकर की मदद से आंचल ने पति के हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद उसे बिजली के करंट के झटके दिए गए। मौत को आत्महत्या साबित करने के लिए इसी हालत में पवन को जबरन जहर पिलाया गया। शनिवार को आंचल ने पवन की दोनों बहनों अनीता और बबीता को फोन करके बताया कि पवन की हालत खराब है। दोनों बहनें मुरादाबाद पहुंचीं और पवन को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शुरुआती पूछताछ की तब पत्नी ने मौत का कारण खुदकुशी बताया। लेकिन जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई तो पुलिस भी हैरान रह गई। पवन की मौत जहर से नहीं बल्कि बिजली के करंट का झटका लगने की वजह से हुई थी। इसके बाद पुलिस ने आंचल से सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गई। उसने पूरी घटना के बारे में बता दिया। इसके बाद पुलिस ने आंचल, शिखा, अंकित और अजय दिवाकर को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि पवन ठाकुर को शक था कि उसकी पत्नी किसी दिन उसके साथ कोई घटना कर सकती है। उसने इस बारे में पुलिस को तो कोई जानकारी नहीं दी थी, लेकिन अपनी दोनों बहनों को जरूर शक जाहिर किया था। पवन ठाकुर ने अपनी बहनों से कहा था कि यदि किसी दिन मेरी मौत हो जाए तो उसे सुसाइड मत समझना, क्योंकि मैं कभी भी आत्महत्या नहीं करूंगा। यदि संदिग्ध हालात में कभी भी मेरी मौत होती है तो समझ लेना कि मेरी हत्या की गई है। पवन ने ये बात फोन पर अपनी बहनों से कही थी। जिसकी रिकॉर्डिंग भी बहनों ने पुलिस को सौंपी है। मामले में एसपी सिटी रण विजय सिंह का कहना है कि युवक की पत्नी आंचल ठाकुर, भतीजे अंकित, साली शिखा और प्रेमी अजय दिवाकर को अरेस्ट कर लिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बोरी में गाय का मांस, इन्हें छोड़ा तो सस्पेंड कराऊंगी:गाजियाबाद में दो नाबालिग साइिकल पर बोरी ले जाते दिखे, मेयर ने रोककर कहा-इनको छोड़ना नहीं
    Next Article
    युवक के अश्लील मैसेज से परेशान छात्रा ने फांसी लगाई:मंगेतर को मैसेज कर बोला- पहले मेरे साथ घूमती थी, अब तेरे साथ घूम रही; शादी मत करना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment