Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में एक्सीडेंट में घायल बुजुर्ग की मौत:10 दिन पहले बस ने रौंदा था, दोनों पैर काटने पड़े, मगर नहीं बच पाई जान

    8 hours ago

    1

    0

    झांसी में सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की रविवार को मौत हो गई। 14 मई को हरनारायण यादव तेरहवीं में शामिल होकर अपने परिवार के साथ घर लौट रहा था। बस स्टैंड पर ऑटो से उतरकर वह बस रोकने लगा। तभी बस ने उसे रौंद दिया। बस के पहिए उसके पैरों के ऊपर से निकल गए। इससे दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए। हादसे में हरनारायण गंभीर घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने दोनों पैर काट दिए। फिर भी उसकी जान नहीं बच पाई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा नवाबाद थाना क्षेत्र के बस स्टैंड पर हुआ था। बस चलाता था हरनारायण हरनारायण यादव (58) पुत्र अमूल सिंह यादव मऊरानीपुर के खेड़ा कॉलोनी का रहने वाला था। मृतक के दामाद कान्हा ने बताया- मेरे मौसिया ससुर हरनारायण निजी बस चलाते थे। उनके साढ़ू की पिछले दिनों मौत हो गई थी। 14 मई को तेरहवीं थी। इसमें शामिल होने के लिए हरनारायण अपनी पत्नी मालती और अन्य परिजनों के साथ खोडन गए थे। वहां से रात लगभग 10 बजे अपने घर लौट रहे थे। सभी ऑटो से बस स्टैंड पहुंचे। यहां मालती ऑटो चालक को पैसे देने लगे। जबकि हरनारायण बस रुकवाने चले गए। इस दौरान एक बस ने उनको रौंद दिया था। बस के पहिए उनके पैरों के ऊपर से निकल गए थे। इसमें हरनारायण बुरी तरह जख्मी हो गए। उनको प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां ऑपरेशन हुआ और दोनों पैर काट दिया। इसके बाद तबीयत और बिगड़ गई। तब मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां पर हरनायण ने दम तोड़ दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संजय निषाद बोले- क्रीमी लेयर आरक्षण खत्म हो:निषाद समाज को संवैधानिक हक मिलेगा, हमारी पार्टी फूलन देवी का सपना पूरा कर रही
    Next Article
    मैनपुरी में खुले नाले में गिरकर 13 वर्षीय बालक घायल:पैर फिसलने से सरिया पैर में धंसी, अस्पताल में भर्ती कराया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment