Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कागजों में खरीद फरोख्त करता है आजमगढ़ का बालाजी एंटरप्राइजेज:जीएसटी अधिकारियों ने दर्ज करवाया मुकदमा, एक दिन पहले हुई थी दो गिरफ्तारी

    2 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ के शहर कोतवाली में राज्य कर विभाग उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ सहायक देश दीपक श्रीवास्तव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में जीएसटी के अधिकारी देश दीपक श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि जीएसटी में पंजीकृत यस बालाजी इंटरप्राइजेज के द्वारा ऑनलाइन जीएसटी पोर्टल पर उपलब्ध अभिलेखों की समीक्षा में पाया गया कि मेसर्स बालाजी इंटरप्राइजेज द्वारा बर्तनों की खरीद और बिक्री के लिए जीएसटी नंबर लिया था। पंजीकरण के लिए दाखिल ऑनलाइन आवेदन में फॉर्म स्वामी आयुष कुमार राय के द्वारा व्यापार स्थल का पता गोरखपुर वाराणसी मार्ग सिविल लाइन आजमगढ़ दर्शाया गया था। इसके साथी फार्म स्वामी द्वारा जीएसटी पोर्टल पर बैंक का विवरण बंधन बैंक लिमिटेड पुलिस चौकी बलिया दर्ज कराया गया था। फर्म स्वामी आयुष कुमार राय के द्वारा पंजीकरण हेतु दाखिल ऑनलाइन आवेदन के साथ बिजली बिल कि जब जांच की गई तो यह बात सामने आई की घोषित फर्म व्यापार स्थल पर कोई अस्तित्व ही नहीं है। किसके साथ ही आसपास के लोगों से जब पूछताछ की गई तो किसी भी व्यक्ति ने आरोपी को जानने पहचानने से इनकार कर दिया। दर्ज हुआ मुकदमा जांच में जुटी पुलिस जीएसटी अधिकारियों की तारीफ पर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जिले में जीएसटी चोरी की जड़े कितनी गहरी हैं। इसका अंदाजा इस बार से लगाया जा सकता है कि एक दिन पूर्व के मुकदमे में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। जिसमें यह बात खुलकर सामने आई थी कि आरोपियों ने 500 करोड़ से अधिक की जीएसटी की चोरी की घटना को अंजाम दिया और के मामले में भी कई आरोपी अभी भी फरार है। जिनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 5 CHC बनेंगे ट्रॉमा सेंटर:24 घंटे मिलेगा मरीजों को इलाज, 82 प्राइवेट हॉस्पिटल में घायलों को मिलेगा फ्री इलाज
    Next Article
    प. बंगाल में SIR,हर सीट पर औसतन 19000 नाम हटे:TMC बोली- सवा करोड़ बंगाली लाइन में लगे; भाजपा का आरोप- ममता को घोस्ट वोटर्स हटने का डर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment