Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोलकाता-दिल्ली में IPL सीजन का आखिरी लीग मैच:नाइट राइडर्स के पास प्लेऑफ में जाने का आखिरी मौका; रघुवंशी बाहर, चक्रवर्ती पर सस्पेंस

    15 hours ago

    1

    0

    कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच रविवार का दूसरा मैच खेला जाएगा। यह इस सीजन का आखिरी लीग मैच भी है। ईडन गार्डन्स स्टेडियम में मुकाबला 7:30 बजे से शुरू होगा। इस मैच में कोलकाता के पास प्लेऑफ में पहुंचने का आखिरी मौका है। कोलकाता 13 मैचों में 13 पॉइंट्स के साथ छठे स्थान पर है। दूसरी ओर दिल्ली शनिवार को पंजाब की जीत के बाद प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। दिल्ली 13 मैचों में 12 पॉइंट्स के साथ 8वें स्थान पर है। हेड-टु-हेड रिकॉर्ड कोलकाता का पलड़ा भारी कोलकाता और दिल्ली के बीच 35 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें कोलकाता का पलड़ा भारी रहा है। टीम ने 20 मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली को 14 मुकाबलों में जीत मिली। एक मैच टाई रहा है। टॉप स्कोरर रघुवंशी बाहर, एलन से उम्मीदें कोलकाता की ओर से इस सीजन में सबसे ज्यादा 422 रन अंगकृष रघुवंशी ने बनाए हैं, लेकिन वे चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। उनकी गैरमौजूदगी में टीम को फिन एलन से उम्मीदें होंगी। एलन 10 मैचों में एक शतक और एक अर्धशतक के सहारे 329 रन बना चुके हैं। कार्तिक त्यागी ने टीम से सबसे ज्यादा विकेट झटके हैं। उनके नाम 18 विकेट हैं। मथीशा पथिराना ने चोट के कारण लेट वापसी की है। हर्षित राणा और आकाश दीप भी इंजरी से पहले ही बाहर हो चुके हैं। फ्रेंचाइजी ने मुस्तफिजुर रहमान को IPL शुरू होने से पहले ही बाहर कर दिया था। दिल्ली की बैटिंग केएल राहुल पर निर्भर इस सीजन में दिल्ली की बैटिंग केएल राहुल पर निर्भर रही है। टीम के टॉप स्कोरर राहुल ने 13 मैचों में एक शतक और 4 अर्धशतक की मदद से 533 रन बनाए हैं। पाथुम निसांका (278 रन), ट्रिस्टन स्टब्स (275 रन) और समीर रिवजी (252 रन) ने कुछ मौकों पर योगदान दिया है। लेकिन, तीनों में निरंतरता की कमी रही है। गेंदबाजी में कप्तान अक्षर पटेल (10 विकेट) और कुलदीप यादव (7 विकेट) की स्पिन जोड़ी खास प्रभाव नहीं छोड़ सकी है। टूर्नामेंट में देर से आए मिचेल स्टार्क ने जरूर प्रभावित किया है। वे 5 मैच में 9 विकेट ले चुके हैं। पिच एंड वेदर रिपोर्ट आमतौर पर ईडन गार्डन्स की पिच बैटिंग फ्रेंडली मानी जाती है। यहां आउट फील्ड तेज है और बाउंड्री छोटी है। ऐसे में तेजी से रन बनते हैं। ओस के कारण टॉस जीतने वाली टीमें गेंदबाजी चुन सकती हैं। मैच के दौरान हल्की बारिश होने की संभावना है। बादलों के कारण तेज गेंदबाजों को अधिक स्विंग मिलेगी, जिससे बल्लेबाजों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पॉसिबल प्लेइंग-11 कोलकाता : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, मनीष पांडे, कैमरन ग्रीन, रोवमन पॉवेल, रिंकू सिंह, तेजस्वी दहिया, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी और सौरभ दुबे। दिल्ली: अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, साहिल परख, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी और त्रिपुराणा विजय। ------------------------------- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… इस IPL सीजन का आखिरी डबल-हेडर आज; मुंबई-राजस्थान में पहला मैच IPL में रविवार को सीजन का आखिरी डबल हेडर होगा। पहला मैच मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। राजस्थान 14 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है। उसके पास प्लेऑफ में पहुंचने का आखिरी मौका है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंजाब की उम्मीदें बरकरार, टॉप-4 में शामिल:राजस्थान जीती तो प्लेऑफ खेलना पक्का; दिल्ली बाहर होने वाली चौथी टीम बनी
    Next Article
    श्रेयस रनचेज में शतक लगाने वाले चौथे कप्तान:शमी को छठी बार पहली गेंद पर विकेट, फैंस ने चीयरलीडर से बदसलूकी की; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment