Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुलपति विनय कुमार पाठक को ‘डिस्टिंग्विश्ड वाइस चांसलर अवॉर्ड:CSJMU को ‘नीति-आधारित पहल’ में प्रथम पुरस्कार, इंडिया हैबिटेट सेंटर में गूंजा कानपुर का नाम

    6 hours ago

    1

    0

    छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) को नई दिल्ली में आयोजित ‘सस्टेनेबिलिटी कर्मा कैंपस लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026’ में “नीति-आधारित पहल (ओपन कैटेगरी)” में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसी मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक को ‘डिस्टिंग्विश्ड वाइस चांसलर अवॉर्ड फॉर सस्टेनेबिलिटी’ से नवाजा गया। यह सम्मान नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित ‘तृतीय युवा सस्टेनेबिलिटी सम्मेलन एवं पुरस्कार समारोह 2026’ के दौरान प्रदान किया गया। सम्मेलन का आयोजन “सतत भविष्य का निर्माण: दृष्टि से मूल्यों तक” विषय पर किया गया था। नीति से लेकर क्रियान्वयन तक लागू किया सस्टेनेबिलिटी मॉडल विश्वविद्यालय को यह राष्ट्रीय सम्मान उन नीतिगत पहलों के लिए मिला, जिनके जरिए सतत विकास की अवधारणा को प्रशासनिक ढांचे, शैक्षणिक योजनाओं, शोध गतिविधियों और परिसर प्रबंधन में शामिल किया गया। सीएसजेएमयू ने सस्टेनेबिलिटी को केवल विचार तक सीमित नहीं रखा, बल्कि नीति, योजना और अमल के स्तर पर लागू किया। विश्वविद्यालय ने सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) के अनुरूप संस्थागत सुधार और नवाचार को बढ़ावा दिया है। प्रो. पाठक के नेतृत्व को राष्ट्रीय मान्यता कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक को यह सम्मान उच्च शिक्षा में सस्टेनेबिलिटी के मूल्यों को शासन, नीतिगत निर्णय, पाठ्यक्रम, शोध और छात्र सहभागिता से जोड़ने के लिए दिया गया। यह अवॉर्ड उन कुलपतियों को दिया जाता है, जिन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को सामाजिक उत्तरदायित्व और पर्यावरणीय दृष्टि से मजबूत बनाया हो। पूर्व निर्धारित शैक्षणिक कार्यक्रमों के कारण प्रो. पाठक समारोह में उपस्थित नहीं हो सके। उनकी ओर से एसोसिएट डीन (अकादमिक) डॉ. अंशु सिंह ने पुरस्कार ग्रहण किया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे संस्थान की सामूहिक उपलब्धि बताया और कहा कि यह सम्मान सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता की राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृति है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राज्य संग्रहालय में गुप्तकालीन कला पर विशेष व्याख्यान:प्रो. एस एन कपूर ने 'सांस्कृतिक चेतना' पर विचार साझा किए
    Next Article
    मेरठ में ‘नो योर आर्मी’ प्रदर्शनी:कुलवंत सिंह स्टेडियम में दिखी सेना की ताकत ,लोगों में दिखा देशभक्ति का जोश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment