Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कल्याणपुर में नकली घी फैक्ट्री का भंडाफोड़:हजारों लीटर घी और रैपर बरामद, दो जगहों पर जांच जारी

    8 hours ago

    1

    0

    कल्याणपुर थाना क्षेत्र के आवास विकास-3 में खाद्य विभाग की टीम ने शुक्रवार शाम अशोक शुक्ला के मकान में छापा मारकर नकली घी बनाने का भंडाफोड़ किया। टीम को मौके से हजारों लीटर नकली घी, रैपर और पैकिंग सामग्री मिली है। विभाग को कई दिनों से यहां अवैध रूप से घी बनाने की सूचना मिल रही थी। छापे के दौरान टीम को देखते ही वहां काम कर रहे कई लोग भाग निकले। फैक्ट्री संचालक अमन गुप्ता ने शुरू में दरवाजा बंद कर खुद को बीमार बताया और पूछताछ से बचने की कोशिश की। बाद में टीम ने दरवाजा खुलवाकर जांच की, लेकिन संचालक वैध लाइसेंस नहीं दिखा सका। इसके बाद टीम ने माल जब्त कर कागजी कार्रवाई शुरू कर दी। जांच में पता चला कि फैक्ट्री में “एक्स्ट्रा फ्रेश” और “कुकिंग मीडियम” नाम से घी पैक कर प्रदेश के कई जिलों में सप्लाई किया जा रहा था। पूछताछ के दौरान पनकी में भी इसी नाम से एक और फैक्ट्री संचालित होने की जानकारी मिली। इसके बाद विभाग की एक टीम पनकी स्थित यूनिट की जांच के लिए रवाना हुई। असिस्टेंट फूड कमिश्नर संजय प्रताप सिंह ने बताया कि दो स्थानों पर फैक्ट्री संचालित होने की पुष्टि हुई है और दोनों का संचालन अमन गुप्ता द्वारा किया जा रहा था। फिलहाल दोनों जगहों पर जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    22 फरवरी को 17वां वैश्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन होगा आयोजित:1500 से ज्यादा पंजीकरण ,कई राज्यों से जुटेंगे वैश्य परिवार
    Next Article
    डीएम एसपी ने निर्माणाधीन पुलिस लाइन का किया निरीक्षण:समय से काम पूरा करने के निर्देश दिए, धीमी गति होने पर कार्रवाई के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment