Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में पुलिस बंटवा रही गैस सिलेंडर:एजेंसियों में सुबह से लगी लाइन, स्वरूप नगर में एजेंसी का शटर नहीं उठा

    5 hours ago

    1

    0

    कानपुर शहर में रसोई गैस को लेकर चल रहे संकट की चर्चाओं के बीच गुरुवार सुबह से ही ग्राहकों की लाइन गैस एजेंसियों के बाहर पहुंच गई। बुकिंग के बाद भी सिलेंडर न मिलने पर ग्राहकों में गुस्सा देखने को मिला। सरसौल की एजेंसी में ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए सिलेंडर वितरण के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। शहर के नजीराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत जेके मंदिर के पास सिलेंडर लेने के लिए ग्राहकों की भीड़ पहुंच गई। ग्राहकों की भीड़ के बीच हंगामा हो गया और अफरा तफरी मचने पर नजीराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और माइक से एनाउंसमेंट करके सिलेंडर बंटवाया। मौके पर एडीसीपी सेंट्रल अर्चना सिंह और एसीपी स्वरुप नगर सुमित सुधाकर रामटेके मौके पर पहुंचे। कल्याणपुर की एक एजेंसी में भाई की शादी वाले दिन छोटा भाई सिलेंडर के लिए लाइन में लगा मिला। जिला प्रशासन ने भी ग्राहकों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। स्वरुप नगर स्थित कानपुर गैस सर्विस में एजेंसी का शटर तक नहीं खुला। आइए आपको दिखाते हैं जिले की गैस एजेंसियों से ग्राउंड रिपोर्ट… बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर कल्याणपुर के भारत गैस एजेंसी (भवानी गैस) में सिलेंडर लेने के लिए सुबह 6 बजे से ग्राहकों की लम्बी लाइन लग गई। लोगों का कहना है है बुकिंग होने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहा है। लाइन में लगे लोगों का कहना है कि वह लाइन में तो लगे हैं लेकिन सिलेंडर मिलने की उम्मीद नहीं लग रही है। घर में जानी है बारात कल्याणपुर की भारत गैस एजेंसी में लाइन में लगे सचेंडी के झकरा गांव निवासी शुभम तिवारी ने बताया कि आज भाई कि शादी है। कल से सिलेंडर के लिये परेशान है रोज़ लाइन लगाते है, मगर सिलेंडर नहीं मिला। घर में बड़े भाई कि बारात जानी है और हम यहां लाइन में लगे हैं। घर के अन्य काम भी देखने मगर यहां सिलेंडर की लाइन में लगे हैं। सिलेंडर बंटना शुरु हुआ तो लग गई भीड़ नरवल तहसील क्षेत्र में पिछले कई दिनों से चल रही एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच गुरुवार को कस्बा सरसौल स्थित भारत गैस एजेंसी के गोदाम में सिलेंडर वितरण किया गया। सिलेंडर की आपूर्ति होते ही बड़ी संख्या में उपभोक्ता गोदाम पहुंच गए, जिससे वहां भारी भीड़ लग गई। स्थिति को देखते हुए एजेंसी संचालक ने नरवल प्रशासन से पुलिस फोर्स की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करते हुए सिलेंडरों का वितरण शुरू कराया। पुलिस की मौजूदगी में उपभोक्ताओं को लाइन लगाकर सिलेंडर दिए गए, जिससे व्यवस्था सुचारु रूप से चल सकी। होली से सिलेंडर के लिए परेशान नारायनपुर निवासी रिंकू तिवारी ने बताया कि वह होली से सिलेंडर के लिए परेशान हैं। लेकिन उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पाया। गुरुवार को सिलेंडर लेने के लिए सुबह से ही लाइन में खड़े होकर इंतजार कर रहे है। सरसौल निवासी बब्लू ने बताया कि पिछले पंद्रह दिनों से गैस सिलेंडर के लिए परेशान है। तीन दिनों से चूल्हे में खाना बनाया जा रहा है। आज सुबह से लाइन में खड़े होकर सिलेंडर लेने का इंतजार कर रहे हैं। एसडीएम बोले लापरवाही बर्दाश्त नहीं इस संबंध में उपजिलाधिकारी नरवल विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस को मौके पर भेज दिया गया है। उन्होंने एजेंसी संचालकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि उपभोक्ताओं को समय से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पांच दिन बाद मिले 350 सिलेंडर भारत गैस एजेंसी के संचालक उमेश कुशवाहा ने बताया कि करीब पांच दिनों के बाद एजेंसी को कुल 350 गैस सिलेंडर की आपूर्ति हुई है। इनमें से लगभग 50 सिलेंडर सरकारी संस्थानों को दिए जाएंगे, जबकि शेष 300 सिलेंडर उपभोक्ताओं को वितरित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सिलेंडर उन्हीं उपभोक्ताओं को दिए जाएंगे जिनकी पहले से बुकिंग और केवाईसी पूरी है। एजेंसी के भीतर पहुंच गई भीड़ आवास विकास हंसपुरम नौबस्ता की प्रियंका इंडेन गैस एजेंसी में सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ पहुंच गई। कई दिनों से ओटीपी आने व बुकिंग के बाद भी सिलेंडर न मिल पाने पर ग्राहकों का गुस्सा भड़क गया। सिलेंडर पाने के लिए ग्राहकों की भीड़ एजेंसी के भीतर पहुंच गई। देखते ही देखते एजेंसी में अफरातफरी का माहौल बन गया। ब्लैक में सिलेंडर बेंचने का आरोप शिवम मिश्रा ने कहा कि प्रियंका गैस एजेंसी में खुले आम धांधली चल रही है। 14 दिन की बुकिंग होने के बाद DAC नंबर आने के बाद सिलेंडर कैंसिल नहीं होता है उसको भी कैंसिल कर दिया गया है। ब्लैक में कामर्शियल सिलेंडर 2500रु का और 1500रु का घरेलू सिलेंडर मिल रहा है। अब या तो जनता ब्लैक में ले या फिर इनका कैंसिलेशन झेलते हुए इनकी एजेंसी के चक्कर लगाए। जब यहां पर हमने आकर जानकारी करने की कोशिश की तो इन्होंने साफ मना कर दिया कि सर्वर नहीं आ रहा। मैसेज के बाद भी नहीं मिली डिलीवरी नौबस्ता आवास विकास हंसपुरम निवासी अंशुल पाल ने बताया कि मेरा तीन मार्च को ओटीपी आया था। मैसेज भी आ गया था की चार दिन में सिलेंडर आ जाएगा। 12 तारीख हो गई सिलेंडर तो आया नहीं पर 60 रुपए बढ़कर दोबारा से मोबाइल में एक मैसेज जरूर आ गया। उन्होंने कहा कि,10 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक सिलेंडर नहीं मिला है। जब एजेंसी पहुंच कर घंटो लाइन में लगने के बाद बात की तो बोल रहे हैं, कि 2 से 3 दिन में सिलेंडर घर पहुंच जाएगा। एजेंसी का सिलेंडर तक नहीं खुला स्वरुप नगर स्थित कानपुर गैस सर्विस (इंडेन) में सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ पहुंच गई। एजेंसी संचालक ने शुरुआत में तो गैस सिलेंडर न आने की बात कही, भीड़ बढ़ने पर एजेंसी का शटर तक नहीं उठाया। सुबह से लेकर दोपहर तक सिलेंडर की आस में ग्राहकों की भीड़ बंद शटर के पास बैठी रही। एजेंसी वाले कह रहे दोबारा बुक करो सिलेंडर लेने आए मो. तौसीन ने बताया कि पिछले महीने सिलेंडर बुक किया था। मेरे पास डीएसी नंबर भी है। अब कह रहे हैं कि दोबारा से बुक करो। तुम्हारा सिलेंडर पुराने रेट का है। अब बुकिंग नहीं हो पा रही है। एजेंसी पर आए हैं तो यहां शटर बंद है। एजेंसी वाला कोई मौके पर नहीं है। एजेंसी खुलते ही स्टाफ से हो गई कहासुनी जाजमऊ स्थित समृद्धि गैस एजेंसी का ऑफिस खुलते ही महिलाओं और स्टाफ से कहासुनी। सिलेंडर लेने आए लोगों को संतोषजनक उत्तर न मिलने पर वह भड़क गए। सिलेंडर लेने आए प्रमोद सिंह ने बताया कि चार दिन से सिलेंडर बुक है, सिलेंडर नहीं मिल रहा है। कल भी आए थे और आज भी आए हैं। सिलेंडर लेने की लाइन में लगे निजामुद्दीन ने बताया कि तीन मार्च को बुकिंग कराई थी। लगातार सिलेंडर लेने आ रहे हैं। टालमटोली किया जा रहा। हेल्पलाइन नंबर बंद बताता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर में रसोई गैस के लिए लगी लंबी लाइन:लोग रात 2 बजे से लगा रहे लाइन, आपूर्ति सामान्य होने का दावा
    Next Article
    NEET की तैयारी कर रही छात्रा से रेप:कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया, अश्लील फोटो-वीडियो बनाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment