Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर रोड पर दो बाइकों की टक्कर, महिला की मौत:बेटा और दूसरी बाइक सवार युवती घायल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    9 hours ago

    1

    0

    कानपुर रोड पर पहाड़ीपुर के पास शुक्रवार को दो बाइकों की टक्कर में 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इस हादसे में महिला का बेटा और दूसरी बाइक सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। युवती को कानपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, सौंज निवासी सरोजिनी (50) अपने बेटे अनुज के साथ बाइक से रसूलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दवा लेने जा रही थीं। इसी दौरान, आगे चल रही माल का पुरवा निवासी ज्योति (19) ने बिना इंडिकेटर दिए अचानक अपनी बाइक पेट्रोल पंप की ओर मोड़ दी। इससे पीछे आ रही अनुज की बाइक ज्योति की बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सरोजिनी को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार, अस्पताल परिसर से रेफर किए जाने के दौरान सरोजिनी ने दम तोड़ दिया। दूसरी बाइक सवार युवती ज्योति को भी प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है। घायल अनुज का उपचार सीएचसी में जारी है। घायल अनुज ने आरोप लगाया कि दुर्घटना के बाद एंबुलेंस लगभग एक घंटे देरी से पहुंची। उनका यह भी कहना है कि रेफर के दौरान भी समय पर सुविधाएं नहीं मिल पाईं। अनुज के अनुसार, यदि समय पर एंबुलेंस मिल जाती तो उनकी मां की जान बच सकती थी। परिजनों ने बताया कि मृतका सरोजिनी के पति रामविलास का निधन इसी साल 3 जनवरी को हुआ था। परिवार में तीन बेटे अजीत, अनुज, अंकित और तीन बेटियां करिश्मा, रत्ना, राधा आरती हैं। घटना की सूचना मिलते ही मृतका की बहन मीना अस्पताल पहुंचीं और शव देखकर बिलख पड़ीं। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल सतीश सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में 'लव रिवर, लव लाइफ' मार्च:नदियों की स्वच्छता का संदेश दिया, बोले- सभी का सहयोग जरूरी
    Next Article
    7 दिन पहले सुसराल आई विवाहिता का मिला शव:सीतापुर में घर के अंदर लगाई फांसी, एक साल पहले हुई थी शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment