Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी, चालक की मौत:अमरोहा के नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा, परिवार का इकलौता कमाने वाला था

    8 hours ago

    1

    0

    अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तत्काल चालक को गजरौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गजरौला शहर के मोहल्ला अल्लीपुर निवासी जरीफ के रूप में हुई है। जरीफ ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। जरीफ के पिता फतुरी ने बताया कि आज सुबह करीब 8:30 बजे जरीफ अपनी ई-रिक्शा लेकर घर से निकले थे। हाईवे स्थित यूएस कट के पास पहुंचने पर एक तेज गति से आ रही कार ने उनकी ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन तब तक ई-रिक्शा चालक की मौत हो चुकी थी। डायल 112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ई-रिक्शा चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वहां मौजूद डॉ. पल्लवी गंगवार ने उसे मृत घोषित कर दिया। जरीफ की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि हादसा करने वाली कार को कब्जे में ले लिया गया है और आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UP बोर्ड एग्जाम का आज अंतिम दिन:वाराणसी समेत सभी जनपदों में 44 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी आज हो रहे शामिल
    Next Article
    सीतापुर में पति को रस्सी से बांधकर पीटा,VIDEO:महिला ने जेठ समेत 5 पर मारपीट का आरोप लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment