Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोर्ट के पास पोस्ट ऑफिस कर्मी का काटा गला:छतरपुर में दोस्त को भी मारे चाकू, सांस नली कट गई; खून से सन गई कार

    10 hours ago

    1

    0

    मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में शनिवार रात करीब साढ़े 9 बजे लवकुशनगर सिविल कोर्ट के पास एक युवक को बदमाशों ने मार डाला। हत्यारों ने धारदार हथियार से गला काट दिया। सांस नली कट जाने से युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया। कार भी खून से सन गई। वारदात आक्टोहां तिराहा के पास की है। लवकुशनगर पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान 23 वर्षीय युवक केके गुप्ता के रूप में की गई है। वह पोस्ट ऑफिस में सरकारी नौकरी करता था। युवक के गले और शरीर के अन्य जगहों पर गंभीर चोट के निशान हैं। गले से खून ज्यादा बह जाने की वजह से जान चली गई। वारदात से जुड़ी तस्वीरें देखिए… 50 हजार रुपए के विवाद से शुरू हुआ झगड़ा जिला अस्पताल में भर्ती घायल सत्येंद्र राजपूत ने बताया कि क्रिन्स राजपूत के 50 हजार रुपए विक्की विश्वकर्मा से लेने थे। इसी को लेकर विक्की के बुलावे पर सत्येंद्र राजपूत और क्रिन्स राजपूत, सत्येंद्र की स्प्लेंडर बाइक से अपने गांव बगमऊ से लगभग 6 किलोमीटर दूर लवकुशनगर के ऑक्टोहां तिगैला पहुंचे। मौके पर पहले से मौजूद थे कई लोग सत्येंद्र के अनुसार, वहां पहले से ही विक्की विश्वकर्मा, उसका पिता बड्डन विश्वकर्मा, मनीष यादव और भरत द्विवेदी मौजूद थे। जब क्रिन्स राजपूत ने अपने पैसे मांगे तो विक्की ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। 28 मई को पैसे देने का आश्वासन इसके बाद काफी देर तक कहासुनी चली और मामला किसी तरह शांत कराया गया। इस दौरान विक्की ने 28 मई को 50 हजार रुपए देने की बात कही। इसी बीच के.के. गुप्ता, जो पहले से क्रिन्स राजपूत की स्विफ्ट डिजायर गाड़ी लेकर वहां मौजूद था। मौके पर पहुंच गया। बातचीत के दौरान बढ़ा विवाद और हमला बातचीत के दौरान के.के. गुप्ता ने भी विक्की विश्वकर्मा से क्रिन्स के पैसे देने की बात कही, जिस पर विक्की ने स्पष्ट रूप से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच बहस बढ़ गई। विक्की ने जान से मारने की धमकी देते हुए के.के. गुप्ता पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान सत्येंद्र राजपूत और क्रिन्स राजपूत ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद 5–6 लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। इसी बीच भरत द्विवेदी ने सत्येंद्र राजपूत पर चाकू से हमला कर दिया, जो उसके पेट में जा लगा। हंगामे के बाद आरोपी फरार, घायल अस्पताल पहुंचाए गए बताया गया कि शोर मचने पर आसपास के लोग जुटने लगे, जिसके बाद आरोपी विक्की विश्वकर्मा, बड्डन विश्वकर्मा, मनीष यादव और भरत द्विवेदी अपने 8–10 साथियों के साथ मौके से फरार हो गए। इसी दौरान विक्की विश्वकर्मा ने के.के. गुप्ता का गला रेत दिया, जिससे भारी मात्रा में खून बहने लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, एक की मौत आसपास मौजूद आकाश चौरसिया, प्रिंस राजपूत और अन्य लोगों ने घायलों को उसी स्विफ्ट डिजायर कार से लवकुशनगर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर्स ने के.के. गुप्ता को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल सत्येंद्र राजपूत को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। आरोपियों की पहचान, कुछ राउंडअप लवकुशनगर एसडीओपी नवीन दुबे के अनुसार, आरोपियों की पहचान विक्की विश्वकर्मा, गुड्डन विश्वकर्मा, भारत द्विवेदी और मनीष यादव के रूप में की है। कुछ लोगों को राउंडअप किया गया है, जबकि अन्य आरोपी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है। ……………………………… यह खबर भी पढ़ें श्योपुर में भीड़ का पुलिस पर हमला, थाने में तोड़फोड़ मध्यप्रदेश के श्योपुर में जमीन विवाद को लेकर हुई अंधाधुंध फायरिंग में एक आदिवासी किसान की हत्या कर दी गई। इसके बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। किसान की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने कराहल थाने का घेराव कर दिया, पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ की और श्योपुर-शिवपुरी हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरियाणा में गर्मी की छुट्टियों में अनूठा होमवर्क:पहली बार AI की एंट्री; छात्र अखबारों का एनालिसिस करेंगे, ढाबा खोलेंगे और थाने भी जाएंगे
    Next Article
    देश के बड़े शहरों में 25-60% तक की पानी बर्बादी:मुंबई में भोपाल-इंदौर की जरूरत से ज्यादा पानी बर्बाद; इंदौर में 65% पानी लीकेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment