Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर के गुटखे को लेकर विवाद में युवक की मौत:परिजनों की मांगें माने जाने के बाद हुआ अंतिम संस्कार

    8 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र में गुटखा विवाद में एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने शुक्रवार को अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद उनकी मांगों पर सहमति बनने के बाद दोपहर में अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। यह घटना 14 फरवरी 2026 की शाम सेमरा धूसी, वार्ड नंबर पांच बापू नगर में हुई। पान की दुकान पर राजेश पटेल और मुलायम चौहान के बीच कहासुनी हुई थी। आरोप है कि विवाद के दौरान राजेश पटेल ने डंडे से मुलायम पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मुलायम चौहान को तत्काल जिला अस्पताल रविंद्र नगर ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। 18 फरवरी की रात करीब 8 बजे उपचार के दौरान मुलायम चौहान की मृत्यु हो गई। मौके के विजुअल देखिए परिवार ने अंतिम संस्कार से मना किया पोस्टमार्टम के बाद 19 फरवरी की शाम जब शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। मृतक के भाई अर्जुन चौहान की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी राजेश पटेल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। परिजनों का आरोप है कि शुरुआत में पुलिस ने मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव घर पहुंचने के बाद परिजनों ने मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी, पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता और आरोपी पर कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग रखी। मांगों को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर कसया थाना अध्यक्ष अभिनव मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। नगर पालिका प्रतिनिधि राकेश जायसवाल और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजेश प्रताप राव उर्फ बन्टी भैया सहित कई जनप्रतिनिधि भी वहां मौजूद थे। लगातार समझाइश और आश्वासन के बाद शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे परिजन अंतिम संस्कार के लिए सहमत हुए। जनप्रतिनिधियों ने अर्थी को कंधा देकर श्मशान घाट तक साथ दिया, जहां विधि-विधान से अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। मुलायम चौहान अपने पांच भाइयों में तीसरे थे। उनके परिवार में पत्नी अनीता और एक पांच वर्षीय पुत्री हैं। वह परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डालीबाग खादी भवन में सात दिवसीय प्रदर्शनी शुरू:राकेश सचान ने उद्घाटन किया, 40 से अधिक स्टॉलों पर खरीदारी करने आए ग्राहक
    Next Article
    लखनऊ में LDA वीसी-एक्सईएन का फोन हैक करने वाला ट्रेस:IAS अफसरों से मांगे रुपए, STF टीम जमशेदपुर रवाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment