Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    KDA ने 4000 वर्गमीटर में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त की:80 लाख की जमीन से हटाया अवैध कब्जा, देहली सुजानपुर में गरजा बुलडोजर

    6 hours ago

    1

    0

    कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान चला रही है। शुक्रवार को जोन-4 की टीम ने देहली सुजानपुर गांव में करीब 4000 वर्गमीटर जमीन से कब्जा हटवाया। जमीन की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 80 लाख रुपए बताई जा रही है। यह कार्रवाई उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल और सचिव अभय कुमार पांडेय के निर्देश पर की गई। अभियान का नेतृत्व जोनल प्रभारी अधिकारी डॉ. अर्चना गुप्ता (भूमि बैंक) और अमीन और चकेरी थाना पुलिस मौजूद रही। इन आराजी नंबरों पर हुआ था कब्जा देहली सुजानपुर में आराजी संख्या 1324, 1387 और 1958 की जमीन पर अवैध कब्जा कर बाउंड्रीवॉल बना ली गई थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर बाउंड्रीवॉल ध्वस्त कर जमीन को कब्जा मुक्त कराया। इस दौरान केडीए की टीम ने बुलडोजर चलवा करके अवैध कब्जे के खिलाफ कार्यवाही की। प्राधिकरण ने कब्जा मुक्त करवाई गई जमीन पर बोर्ड लगा कर स्पष्ट किया कि संबंधित भूमि ग्राम समाज/प्राधिकरण की संपत्ति है। इस कार्रवाई के दौरान चकेरी थाना का पुलिस बल भी मौजूद रहा। केडीए के अफसरों ने सबसे पहले माइक से एनाउंसमेंट किया। उसके बाद बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की गई। लगातार चलता रहेगा अभियान बिना ले-आउट स्वीकृति और आवश्यक अनुमति के सड़क, नाला, बाउंड्रीवाल, बिजली के खंभे, पिलर, एंट्री गेट तथा निर्मित/अर्द्धनिर्मित भवनों का निर्माण किया जा रहा था। केडीए ने 3 जेसीबी मशीनों की मदद से इन सभी चीजों को ध्वस्त कर दिया।केडीए ने लोगों से अपील की है कि किसी भी सरकारी भूमि पर कब्जा न करें। अन्यथा विधिक कार्रवाई की जाएगी। प्राधिकरण ने कहा कि अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। विशेष कार्याधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह ने आमजन से अपील की है कि प्राधिकरण क्षेत्र में किसी भी प्लाटिंग में जमीन खरीदने से पहले केडीए से ले-आउट स्वीकृति की जानकारी स्वयं प्राप्त करें। साथ ही भवन निर्माण से पूर्व मानचित्र स्वीकृत कराना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में आर्थिक नुकसान से बचा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शौचालय साफ न करने पर दलित छात्रा को पीटा:अलीगढ़ में शिक्षामित्र ने बच्ची के पिता को भी पिटवाया
    Next Article
    अयोध्या में महिलाओं से लूट करने वाले 2 बदमाश अरेस्ट:सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की हुई, हाईवे पर वारदात के देते थे अंजाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment