Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में जटिल ऑपरेशन कर युवती को दिया जीवन:नाक की हड्डी में हुआ था फ्रैक्चर, सांस लेने में थी परेशानी

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ के ठाकुरगंज स्थित संयुक्त चिकित्सालय के डॉक्टरों ने जटिल ऑपरेशन कर नाक की गंभीर बीमारी से जूझ रही युवती को राहत प्रदान की है। नाक के ऊपरी हिस्से की हड्डी में गंभीर फ्रैक्चर हो गया था। जिसकी वजह से उसे सांस लेने में कठिनाई हो रही है। ऑपरेशन के बाद मरीज ठीक है। अब वह सामान्य स्थिति में सांस ले पा रही है। ये था पूरा मामला लखनऊ निवासी नेहा (22) करीब 11 माह पहले सड़क हाउसे में चोटिल हो गई थीं। नाक की हड्डी (नैसल बोन) में फ्रैक्चर हो गया था। उस समय इसका इलाज नहीं कराया गया था। KGMU प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने उन्हें ऑगमेंटेशन राइनोप्लास्टी की सलाह दी थी। 9 माह से वह KGMU में फॉलोअप पर थीं। ऑपरेशन न होने से मरीज की तबीयत लगातार बढ़ती जा रही है। सांस लेने में परेशानी बढ़ने से समस्या गंभीर हो गई थी। परिवारीजन मरीज को लेकर ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय पहुंची। ईएनटी विभाग की डॉ. अनित्य श्रीवास्तव ने मरीज को देखा। पैथोलॉजी व रेडियोलॉजी से संबंधित जांच कराई गई। ऑगमेंटेशन राइनोप्लास्टी का फैसला किया गया। सर्जरी के दौरान कान (पिन्ना) से कार्टिलेज ग्राफ्ट लिया। 18 फरवरी को ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया। ऑपरेशन के बाद मरीज की तबीयत ठीक है। ये हैं ऑपरेशन टीम के सदस्य ईएनटी सर्जन डॉ. अनित्य श्रीवास्तव, एनस्थीसिया के डॉ. शाहिद अंसारी, स्टाफ नर्स कीर्ति उपाध्याय, नीतू पांडे रहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रम्प बोले-भारत के साथ ट्रेड डील में कोई बदलाव नहीं:पहले से तय समझौते पर बात बढ़ेगी; पीएम मोदी मेरे अच्छे दोस्त, वे काफी स्मार्ट हैं
    Next Article
    लखनऊ में 5 CHC बनेंगे ट्रॉमा सेंटर:24 घंटे मिलेगा मरीजों को इलाज, 82 प्राइवेट हॉस्पिटल में घायलों को मिलेगा फ्री इलाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment