Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में घर में घुसकर हमला, परिवार को पीटा:दबंगों का हमला, सरिया-डंडों से पीटा परिवार; कार्रवाई न होने पर एसपी से गुहार

    9 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के बरनाहल थाना क्षेत्र में दबंगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। दलेलनगर गांव निवासी जवरसिंह ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है कि गांव के कुछ लोगों ने उनके परिवार पर लाठी-डंडों और सरिया से हमला किया। पीड़ित का आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की, जिसके बाद उन्होंने न्याय के लिए एसपी कार्यालय का रुख किया। जवरसिंह पुत्र श्रीराम ने बताया कि यह घटना 19 मई 2026 की शाम लगभग 7:30 बजे हुई। जब वह अपने घर पर थे, तभी गांव के राममहेश, विजय, सुनील, रंजीत, आलोक, संतोषी, आदित्य, कमलेश और सरस्वती सहित कई लोग लाठी-डंडों और सरिया के साथ उनके घर में घुस आए। उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर जवरसिंह को जमीन पर गिराकर पीटना शुरू कर दिया। जवरसिंह की चीख-पुकार सुनकर उनके पुत्र कुलदीप, कृष्णा और पुत्रवधू राखी उन्हें बचाने आए, जिनके साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। जवरसिंह के अनुसार, इस हमले में उनके चेहरे, नाक और पैर में गंभीर चोटें आईं, जबकि उनके बेटे कुलदीप के सिर, छाती और पैर में चोटें लगीं। परिवार ने किसी तरह घर के अंदर जाकर अपनी जान बचाई, लेकिन आरोपियों ने घर में घुसकर दोबारा मारपीट की। गांव के कुछ लोगों के मौके पर पहुंचने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद वे बरनाहल थाने गए, जहां उनका मेडिकल परीक्षण तो कराया गया, लेकिन पुलिस ने प्राथमिकी (FIR) दर्ज नहीं की। अब जवरसिंह ने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, उचित कार्रवाई करने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भीषण गर्मी में ट्रैफिक संभाल रहे जवान की मौत:मुरादाबाद में मधुबनी चौराहे पर तैनात था, हीट स्ट्रोक बताई जा रही वजह
    Next Article
    सोनभद्र में पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार किया:गोवध निवारण अधिनियम मामले में झारखंड सीमा से हुई गिरफ्तारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment